📰

गौ कृषि जीवन अभियान का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष करेगें – BHINMAL NEWS

By Shravan Kumar Oad

Published on:

पत्रकार माणकमल भंडारी भीनमाल

15000 पौधारोपण एवं 75 कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना का मिलेगा लाभ – 15000 saplings will be planted and 75 girls will get the benefit of Sukanya Samriddhi Yojana


भीनमाल ( 12 सितंबर 2025 ) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गौसेवक श्रवणसिंह राव बोरली द्वारा गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और नारी सशक्तिकरण के लिए गौ कृषि जीवन अभियान का शुभारंभ रविवार को किया जाएगा l

श्रवणसिंह राव बोरली ने हमारे


विशेष प्रतिनिधि को बताया कि 15000 पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करेगा, अपितु गौशालाओं में लगने के कारण, गौमाता के लिए छाव भी उपलब्ध होगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में क्षेत्र की 75 जरूरतमंद बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करवाने का कार्य भी किया जाएगा।

अभियान के संयोजक एवं सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाणा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी के. बी. राव सेवा संस्थान द्वारा वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा हैं । इस बार जिले की सम्पूर्ण गौशालाओं में पौधारोपण करने के उद्देश्य से 15000 पौधारोपण एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में 75 कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ प्रदान करवाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होने बताया कि कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासूदेव देवनानी, विधानसभा मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, सांसद लुंबाराम चौधरी, आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सांचोर विधायक जीवाराम चौधरी, चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल, आबू-पिंडवाडा विधायक समाराम गरासिया, डीसा विधायक प्रवीण माली, पूर्व सांसद देवजी एम. पटेल, जिला प्रमुख राजेश राणा, प्रदेश मंत्री सांवलाराम देवासी,

भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, बाडमेर जिलाध्यक्ष अन्नतराम बिश्नोई, सिरोही जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता रविन्द्रसिंह बालावत, पूर्व मंत्री धन्नाराम पुरोहित, भूपेन्द्र देवासी, पूर्व विधायक पूराराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, पूर्व विधायक गोवाभाई देसाई, शशिकांत पण्ड्या, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल सहित क्षेत्र के संतवृंद, प्रबृद्धजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, गौभक्तजन एवं स्थानीय नागरिकगण सैकडों की संख्या में उपस्थिति देगें।

Leave a Comment