जालौर शहर में विधि - विधान के पुजा अर्चना के साथ में होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया - JALORE NEWS
Holi-Dahan-program-was-organized-in-the-city-along-with-worship-of-law and-legislationl |
जालौर शहर में विधि - विधान के पुजा अर्चना के साथ में होली दहन कार्यक्रम आयोजित किया - JALORE NEWS
जालौर ( 29 मार्च 2021 ) जालोर शहर समेत जिलेभर में रविवार को होलिका का दहन किया गया। इस बार विभिन्न कयासों के बीच आखिरकार रविवार शाम को आनंद भैरु की बारात निकली। वीरमदेव चौक से सजे धजे परिधानों में आनंद भैरु अपने विशेष रथ पर बारातियों संग रवाना हुए। बैंड बाजों की धुन पर लोग नाचते गाते हुए चल रहे थे। बारात यहां से गांधी चौक, सूरजपोल, अस्पताल चौराहे होते हुए हरिदेव जोशी सर्किल और उसके बाद पंचायत समिति होते हुए भक्त प्रहलाद चौक पहुंची, लेकिन परंपरा के अनुसार आनंद भैरु की बारात पहुंचने से पहले ही होलिका का दहन हो चुका था। होलिका दहन के साथ ही महिलाओं ने लूर नृत्य किया और फाग गीतों की बहार सी आ गई। कोरोना संकट को भूल कर लोग उत्साह और उमंग से झूल उठे। तय मुहूर्त में इस बार लोगों की अपार भीड़ के बीच होलिका दहन किया गया। भक्त प्रहलाद चौक में मेले सा माहौल रहा। इस दौरान नवजातों को भी होलिका दहन के दर्शन करवाने के साथ होलिका के फेरे लिए गए।
जिलेभर में भी होलिका दहन
जिला मुख्यालय पर ही नहीं जिलेभर में रविवार को होलिका दहन किया गया। इस दौरान चंग की थाप पर गेर नृत्य का आयोजन भी किया गया।
दुकानों पर भी दिखी रंगत
महोत्सव के तहत रंग, गुलाल और पिचकारी की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी। वहीं सोमवार को लोग उत्साह से होली खेलने के लिए निकले। युवाओं की टोलियां समूह में गीत गाते हुए अपने साथियों के साथ दिखाई दिए। इधर, कई स्थान पर नवजातों के जन्म पर ढूंढोत्सव का आयोजन भी किया गया।
प्रशासन कि उड़ती ध्वजा, बिना मास्क नज़र आ रहा है लोगों
वही दूसरी ओर सरकारी कोरोना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं और कोरोना को लेकर जागरूकता क्या जा रहा है वही लोगों में बिना मास्क के नज़र आए, प्रशासन कि उड़ती ध्वजा, बिना मास्क नज़र आ रहा है लोगों, कोरोना काल में भी काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया हुआ जिसमें बच्चे, बुढें, माहिलाओं, और अन्य लोगों में उत्साह नजर आया, वही महिलाओं के द्वारा नृत्य और गीतों का आनन्द लेते हुए,
यहाँ मौजूदा थे
कार्यक्रम में पंडित सुरेश चंद्र दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार पुजा अर्चना, विधि - विधान के साथ में किया गया, इस मौके जालोर पटवारी लैहराराम सुन्देशा , खसाराम सांखला, गमनाराम माली मोहन घांची,हिन्दू युवा संगठन संस्था अध्यक्ष एडवोकेट सुरेश सोलंकी,मंगलाराम सांखला मूलाराम प्रजापत हीराराम चतराराम नेनाराम शंकर प्रहलाद माली धीरज माली शांतिलाल घांची, अशोक प्रजापत, मिश्रीमल देवासी। , खेताराम प्रजापत, नारायण माली, जगदीश प्रजापत, पारस बारूपाल , छगन घाची सहित शहरवासी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें