अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन ने लॉक डाउन मे लोगों को फ्री मे खाना व खाद्य सामग्री वितरित किया - JALORE NEWS
All-India-Human-Service-Front-Organization-distributed-food-and-food-items-to-the-people-in-lock-down-for-free. |
अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन ने लॉक डाउन मे लोगों को फ्री मे खाना व खाद्य सामग्री वितरित किया - JALORE NEWS
जोधपुर (जगमाल सिंह राजपुरोहित मोदरान)
JALORE ( 25 अप्रैल 2021 ) अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा संगठन द्वारा जोधपुर में गरीब रिहायशी इलाकों में लॉक डाउन शुरू होते ही प्रताप नगर, चानणा भाखर, बांसनी इण्डस्ट्रीज एरिया, सूरसागर सहित एक दर्जन शहर के बाहरी क्षेत्र में गरीब परिवारों को निशुल्क खाद्य सामग्री के साथ साथ भोजन बना कर वितरण कर रहे हैं।
- अखिल भारतीय मानव सेवा मोर्चा के जोधपुर नगर अध्यक्ष करण सिंह बड़ली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूरसिंह राजपुरोहित के निर्देशानुसार यह कार्य किया जा रहा है।
करण सिंह बड़ली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा का एक सपना है कि भारत के किसी भी राज्य में किसी भी क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोऐ इसलिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एक निर्देश जारी करके कहा कि चौरासी हजार योनियों के बाद हमें मनुष्य का जन्म मिलता है।इस जन्म को सफल बनाने के साथ लिए मानव मात्र की सेवा के साथ साथ पशु पक्षियों की सेवा करनी चाहिए तथा करण सिंह बड़ली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमसिंह भावण्डा सृष्टि की रक्षा के लिए समय समय पर वृक्षारोपण रोपण भी करवाते हैं जोधपुर संभाग अध्यक्ष दिनेश सिंह सीमरखिया बाड़मेर जैसलमेर जिला प्रभारी चन्दन सिंह इंद्राणा पचपदरा तहसील प्रभारी हनुमान राम गोयल राजस्थान प्रदेश प्रभारी विनोद श्रीमाली सहित कई पदाधिकारी जोधपुर के हर गरीब परिवार तक पहुचने का प्रयास कर रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें