सांचौर के पूर्व प्रधान टाबाराम मेघवाल के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने शोक व्यक्त किया - JALORE NEWS
BJP-District-President-Shravan-Singh-Rao-Borli-condolences-on-the-demise-of-former-Sanchore-head-Tabaram-Meghwal. |
सांचौर के पूर्व प्रधान टाबाराम मेघवाल के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने शोक व्यक्त किया - JALORE NEWS
JALORE ( 17 अप्रैल 2021 ) सांचौर के पूर्व प्रधान टाबाराम मेघवाल कारोला (सांचौर) के निधन हो गया है। ऐसी जानकारी में आया है वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे सांचौर हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज उन्होंन अंतिम सांस ली खबर मिलते ही सांचौर में शोक की लहर सा गयी है भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव पूर्व जिला प्रमुख बन्नेसिंह गोहिल सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी भाजपा नेता दानाराम चौधरी पहाड़सिंह राव बोरली ने भी शोक व्यक्त किया
जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष बोरली के अनुसार "यह खबर बहुत ही दुःखद है टाबाराम मेघवाल बहुत ही संभावनाशील व्यक्तित्व के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता थे।
एक भाजपा कार्यकर्ता की क्षति हुई बहुत ही दुःखद है। उनके मार्गदर्शन में भाजपा ने सदैव उत्कृष्ट कार्य किया इस हेतु भाजपा परिवार उनका ऋणी रहेगा।
एक सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी टाबाराम मेघवाल ने अपने समाज के विकास हेतु एवं शिक्षा को बढ़ाने में बहुत कार्य किया। दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में जगह दें। शोकाकुल परिवार को भगवान दुःख की यह घड़ी सहन करने की क्षमता दें।
एक टिप्पणी भेजें