भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी भोपाल चंद मेहता के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने शोक व्यक्त किया - JALORE NEWS
BJP-district-president-on-the-death-of-senior-BJP-leader-and-social-worker-Bhopal-Chand-Mehta |
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी भोपाल चंद मेहता के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने शोक व्यक्त किया - JALORE NEWS
जालौर ( 25 अप्रैल 2021 ) सांचौर के भाजपा के वरिष्ठ नेता, समाजसेवी , एवं सांचोर स्थित मेहता हॉस्पिटल के ट्रस्टी भोपाल चंद मेहता निधन हो गया है। वे लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे तथा समाजसेवा एवं दान दाता के रूप में उन्होंने गरीबो एवं असहायों की मदद की । सांचोर व्यापार संगठन के लिए वे सदैव प्रयासरत रहे। ऐसी जानकारी में आया है वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे अहमदाबाद हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज उन्होंन अंतिम सांस ली खबर मिलते ही सांचौर में शोक की लहर सा गयी है भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव पूर्व जिला प्रमुख बन्नेसिंह गोहिल सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी भाजपा नेता दानाराम चौधरी पहाड़सिंह राव बोरली ने भी शोक व्यक्त किया जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष बोरली के अनुसार "यह खबर बहुत ही दुःखद है भोपाल चंद मेहता बहुत ही संभावनाशील व्यक्तित्व के साथ साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। एक भाजपा कार्यकर्ता की क्षति हुई बहुत ही दुःखद है। उनके मार्गदर्शन में ने सदैव उत्कृष्ट कार्य किया इस हेतु भाजपा परिवार उनका ऋणी रहेगा। एक समाजसेवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ने अपने समाज के विकास हेतु एवं गरीब परिवार के लिए मेहता हॉस्पिटल सांचोर के मालिक थे शिक्षा को बढ़ाने में बहुत कार्य किया।दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में जगह दें। शोकाकुल परिवार को भगवान दुःख की यह घड़ी सहन करने की क्षमता दें।
एक टिप्पणी भेजें