भाजपा के वरिष्ठ नेता,अखिल भारतीय आदिवासी भील महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंग पढियार के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने शोक व्यक्त किया - JALORE NEWS
BJP-on-the-demise-of-All-India-Tribal-Bhil-Mahasabha-National-President-Narsingh-Padiyar |
भाजपा के वरिष्ठ नेता,अखिल भारतीय आदिवासी भील महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंग पढियार के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने शोक व्यक्त किया - JALORE NEWS
JALORE NEWS ( 28 अप्रैल 2021 ) भाजपा के वरिष्ठ नेता,अखिल भारतीय आदिवासी भील महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंग पढियार (भील) समाजसेवी के COVID19 से संक्रमित होने से निधन हो गया है। ऐसी जानकारी में आया है कि कोविड संक्रमित होने के बाद उन्हें बी लाल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनके स्वर्गवास की खबर सुनकर सांचोर सहित भील समाज मे शोक की लहर छा गयी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा पूर्व जिला प्रमुख बन्नेसिंह गोहिल, सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा नेता दानाराम चौधरी भीनमाल पूर्व प्रधान धुखाराम राजपुरोहित एवं पहाड़सिंह राव बोरली ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। जालौर भाजपा जिलाध्यक्ष बोरली के अनुसार यह खबर बहुत ही दुःखद है नरसिंग पडियार मेरे प्रिय मित्र थे, उन जैसा मित्र देकर परमपिता ने मुझ पर बहुत बड़ा अहसान किया था। परंतु इस प्रकार उनका बिछड़ जाना अत्यंत दुःखदायी है।
उन्होंने समाज के के हित मे कई कार्य किये तथा सदैव जन सेवा में तत्पर रहते थे। एक सामाजिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी नरसिंग पडियार ने अपने समाज के विकास हेतु एवं शिक्षा को बढ़ाने में बहुत कार्य किया।
हमारे भाजपा परिवार के एक अति महत्वपूर्ण सदस्य का निधन हो गया, उनकी कमी व्यक्तिगत एवं राजनीतिक जीवन में सदैव खलेगी। उनके मार्गदर्शन में भाजपा ने सदैव उत्कृष्ट कार्य किया इस हेतु भाजपा परिवार उनका ऋणी रहेगा।
दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में जगह दें। शोकाकुल परिवार को भगवान दुःख की यह घड़ी सहन करने की क्षमता दें।
एक टिप्पणी भेजें