भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जालौर सिरोही कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बैठक ली - JALORE NEWS
BJP-state-president-Satish-Poonia-held-virtual-meeting-with-Jalore-Sirohi-activists |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने जालौर सिरोही कार्यकर्ताओं से वर्चुअल बैठक ली - JALORE NEWS
जालोर ( 24 अप्रेल 2021 ) भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने जालौर सिरोही जनप्रतिनिधियो व पार्टी पदाधिकारियों से वेबैक्स पर वर्चुअल बैठक ली। जिलामीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने जालौर सिरोही कार्यकर्ताओं की बैठक ली।बैठक में कोरोना महामारी के चलते अपने अपने क्षेत्र में सामने आ रही समस्याओं की जानकारी ली।
डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीतिक दल ना होते हुए यह सामाजिक संगठन भी है हम सबको समाज के साथ उनके दुख सुख में हमेशा खड़े रहना है। कोरोना महामारी से पूरा देश जूझ रहा है। हमें उनकी हर संभव मदद करनी है।
- जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने जालौर जिले में पार्टी द्वारा इस महामारी में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी व साथ ही जिले की समस्याओं से अवगत करवाया।
विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि प्रशासन के साथ तालमेल बैठाकर हर कोरोना संक्रमित मरीज को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है साथ ही बढ़ती संख्या को देखते हुए ऑक्सीजन बेड की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है।बैठक में जालौर से जिला प्रभारी घनस्याम डागा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित जालोर जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित उपाध्यक्ष भेरुदान चारण जिलामीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी आईटी जिला संयोजक अमन देवेंद्र मेहता गजेन्द्रसिंह सिसोदिया परमवीरसिंह भाटी पहाड़सिंह राव बोरली जिलापदधिकारी सभी मंडलो के अध्यक्ष सहित सिरोही जिले के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें