नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख ड्यूटी पर लगाने की उठाई मांग - JALORE NEWS
![]() |
Civil-security-department-personnel-write-letter-to-the-chief-minister-demanding-to-be-put-on-duty |
नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख ड्यूटी पर लगाने की उठाई मांग - JALORE NEWS
पत्रकार दिपक कुमार गाँव जावाल जिले सिरोही
जावाल सिरोही ( 23 अप्रैल 2021 ) नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर नागरिक सुरक्षा विभाग के जवानों को अन्य विभागों में लगाने की मांग उठाई गई । पत्र में कहा कि नाग जजरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) विभाग एवं अधिनस्थ जिला कार्यालयों में स्थाई कार्मिको की कमी को देखते हुए विभाग मे राजकार्य एवं प्रशासनिक कार्यों के शीघ्र सम्पादन हेतु नागरिक सुरक्षा(सिविल डिफेंस) में तैनात नागरिक सुरक्षा(सिविल डिफेंस) जवान को शांतिकाल में राजकार्य / प्रशासनिक कार्यों एवं नागरिक सुरक्षा सेवाओं के संचालन हेतु उपयोग में लिया जा सकता हैं अतःनागरिक सुरक्षा(सिविल डिफेंस) जवान भी सभी प्रकार के कार्य को संपादित करने में पूर्ण रूप से दक्ष है। और अगर किसी भी विभाग मे स्थाई कर्मियों की कमी है वहाँ पर नागरिक सुरक्षा(सिविल डिफेंस) जवानो को नियोजित किया जाए जिसमे नागरिक सुरक्षा(सिविल डिफेंस) के जवानों को रोजगार तो मिलेगा जिसमे स्थाई कार्मिक की सैलरी की बजाय नागरिक सुरक्षा(सिविल डिफेंस) की कम सेलेरी से राजस्व भार कम होगा जिसमें राजस्थान सरकार को भी राजस्व का लाभ मिलेगा। और आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा जवानों को अभी वर्तमान में एक साल में मात्र 3 से 4 महीने ही ड्यूटी मिलती है जिसमे वह अपने परिवार का पालन - पोषण करने में अशमर्थ है कम से कम हमे 12 महीने ड्यूटी मिले वन विभाग, माइनिंग, इनकम टैक्स, श्रम विभाग, नगर परिषद /नगर पालिका, गवर्नमेंट हॉस्पिटल, सेल टैक्स, मेला /जुलूस एवं रैलियां एफसीआई गोदाम, आबकारी विभाग, आदि में 12 महीना नियोजित कर जवानों को रोजगार दिया जा सकता है और वैश्विक महामारी कोविड-19 की वजह से भी बहुत रोजगार समाप्त हो गए है । नागरिक सुरक्षा(सिविल डिफेंस) के कार्मिकों की समस्याओं को शीघ्र समाधान कर हमें आर्थिक रूप से मजबूत बनाए जिसमे एक सशक्त राजस्थान का निर्माण हो सके ।
एक टिप्पणी भेजें