भाजपा के युवा मोर्चा का सैनिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ - JALORE NEWS
Sainik-Samman-ceremony-of-BJP's-Yuva-Morcha-organized |
भाजपा के युवा मोर्चा का सैनिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ - JALORE NEWS
JALORE ( 4 मार्च 2021 ) भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं के पराक्रम के लिए सम्मान दर्शित करने हेतु भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत राम विश्नोई के मुख्य आतिथ्य एवं भूतपूर्व कैप्टन गोविंदपुरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के नाते भाजपा नगर अध्यक्ष भाजपा अधिवक्ता सुरेश सोलंकी एवं नगर परिषद जालौर के उपसभापति अंबालाल व्यास उपस्थित थे । कार्यक्रम का भारत माता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ! कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जिला परिषद सदस्य हरीश राणावत ने बताया कि सैनिक सम्मान समारोह में जालौर के 22 भूतपूर्व एवं वर्तमान सैनिकों का अतिथियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि देश की रक्षा में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसलिए पूरे देश भर में युवा मोर्चा आपका सम्मान करने पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेगा।कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक विनोद सिन्हा ने देश की वर्तमान परिस्थिति में भारतीय सेना के योगदान पर प्रकाश डाला एवं गलवान घाटी पर सेना के प्रदर्शन के कारण चीन की सेना को पीछे खिसकने पर मजबूर करने के विषय पर प्रकाश डाला।
नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा सैनिकों के सम्मान मैं किए जा रहे उपलब्धियों के बारे में बताया
उपसभापति अंबालाल व्यास ने कहां की हम सभी गौरवशाली हैं जिन्हें आपका सम्मान करने का अवसर मिला है।कार्यक्रम के अंत में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने सभी का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में मंच संचालन गजेन्द्रसिंह व तेज सिंह राठौर ने किया।कार्यक्रम के अंत मे राष्ट्रगान का गायन किया गया। कार्यक्रम में नगर महामंत्री दिनेश महावर रतन सुथार भाजयुमो प्रदेश प्रतिनिधि अमन देवेंद्र मेहता युवा मोर्चा जिला मंत्री दिलीप भट्ट पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी महेंद्र मुणोत सोशल मीडिया प्रभारी राहुल व्यास पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार , दिलीप सोलंकी,किशनाराम प्रजापत , सवाई सिंह राजपुरोहित पार्षद राजेंद्र टांक ,दिनेश बारोट सुदर्शन व्यास ,हेमेंद्र सिंह बगेड़िया , जबरा राम माली , परमवीर सिंह भाटी मुकेश राजपुरोहित कुलदीप सिंह गोदन , सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें