भाजपा स्थापना दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया - JALORE NEWS
Several-programs-were-organized-across-the-district-on-BJP-Foundationg-Day |
भाजपा स्थापना दिवस पर जिले भर में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया - JALORE NEWS
जालोर ( 6 मार्च 2021 ) भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार जालौर जिले भर में सभी मंडलों में भाजपा स्थापना दिवस पर कहीं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा नगर मण्डल द्वारा भाजपा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर विश्व के लोक नायक लोकप्रिय देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा प्रसारित उद्धबोधन का लाइव प्रसारण किया गया।प्रसारण कार्यक्रम मंडल के सभी शक्तिकेन्द्रों पर भी किया गया।कार्यालय पर कार्यक्रम नगर परिषद सभापति गोविंद टाक के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।विशिष्ट अतिथि के नाते पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर व ओटाराम सोलंकी उपस्थित थे। लाइव प्रसारण के पश्चात वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया गया। जिसमें सभापति गोविंद टाक ने बताया कि हम सबके लिए आज का दिन गौरव का दिन है जिस दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी आज वही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल के रूप में उभरी है। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने बताया कि मैं उन महापुरुषों को नमन करता हूं जिन्होंने इस पार्टी को मजबूती देने में अपना जीवन न्योछावर कर दिया। यह उन महापुरुषों के तपस्या का फल है जिस कारण आज पूरे देश में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार है! पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश नागर ने बताया कि भाजपा केवल राजनीतिक दल ना होते हुए एक परिवार है जिसमें हम सभी परिवार के सदस्य हैं हम सभी के लिए गर्व का विषय है। भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रहित के लिए जीने की प्रेरणा मिलती है! कार्यक्रम में नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर महामंत्री रतन सुथार आईटी जिला संयोजक अमन देवेंद्र मेहता महेंद्र मुणोत जिला परिषद सदस्य हरीश चंद्र राणावत भाजयुमो नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश बारोट पार्षद व शक्ति केंद्र संयोजक अशोक गुर्जर प्रकाश आचार्य विक्रम सोलंकी परमवीर सिंह भाटी गजेन्द्रसिंह सिसोदिया मुकेश राजपुरोहित उत्तम सिंह सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें