छात्राओं ने खिंचवाई सेल्फी, बताया प्रदर्शनी है ज्ञानवर्धक - JALORE NEWS
Girls-took-selfies-told-that-the-exhibition-is-informative |
छात्राओं ने खिंचवाई सेल्फी, बताया प्रदर्शनी है ज्ञानवर्धक - JALORE NEWS
जालोर ( 21 दिसम्बर 2021 ) राज्य सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय पर स्थित जालोर क्लब में चल रही विकास प्रदर्शनी में विभिन्न छात्रावासों से आये हुए छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए सेल्फि खिंचवाई एवं प्रदर्शनी को ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के आगे रूक कर हर योजना की जानकारी लेते हुए तस्वीरें भी खींची।
गौरतलब है कि राज्य सरकार के सफलतम तीन वर्ष पूर्ण होने पर राज्य के जनजाति क्षेत्रीय विकास राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने जालोर क्लब में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी एवं जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन किया था। विकास प्रदर्शनी एवं जिला दर्शन पुस्तिका में राज्य सरकार द्वारा राज्य एवं जिले में किये गए विभिन्न विकास कार्यो को आंकडों एवं तस्वीरों द्वारा प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी देखकर अभिभूत सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास की छात्रा प्रियंका ने बताया कि प्रदर्शनी के अवलोकन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य प्राप्त कर हमें राज्य सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई है वहीं तीन सालों में राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यो का भी पता चला है वहीं देवनारायण छात्रावास की छात्रा पुष्पा ने प्रदर्शनी को देखकर अपने विचार व्यक्त किये कि ये प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक होने के साथ ही आमजन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है इस प्रकार के प्रचार प्रचार के द्वारा जनता को लाभ मिलता है एवं पात्र व्यक्ति योजनाओं से लाभान्वित हो सकता है।
एक टिप्पणी भेजें