भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात , ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करना सभी भारतीय की नैतिक जिम्मेदारी - भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली - JALORE NEWS
Everyone-planted-trees-under-the-program-One-Tree-in-the-Name-of-Mother-Former-MP-Devji-Patel |
एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के तहत सभी लगाये पेड़ - पूर्व सांसद देवजी पटेल - Everyone planted trees under the program 'One Tree in the Name of Mother' - Former MP Devji Patel
जालोर ( 29 जुलाई 2024 ) JALORE NEWS प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अति लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के 112वें संस्करण को जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने सांचौर विधानसभा क्षेत्र झाब मंडल के भूतेल गांव में मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना। उन्होने मन की बात कार्यक्रम की सराहना करते हुए बताया कि आज प्रधानमंत्री और आमजन के बीच की लंबी दूरी को काटने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों से देशभर में हो रहे विभिन्न कार्यो पर चर्चा होती हैं, जो युवाओं सहित सभी वर्ग को सकारात्मक ऊर्जा देने का कार्य करती हैं।
उन्होने अपने वक्तव्य में बताया कि नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के माध्यम से वृक्षारोपण कार्यक्रम को गति प्रदान होगी एवं हम सभी को पर्यावरण के प्रति हमारी नैतिक कर्त्तव्यों का बोध होगा साथ ही इस अभियान से पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के प्रति बल मिलेगा। साथ ही बताया कि लॉकल फॉर वॉकल अभियान के माध्यम से स्थानीय व्यापारी, उद्योगपति को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगें।
उन्होनें मैथ्स ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कर्ष प्रदर्शन की प्रसंशा करते हुए कहा कि खिलाड़ी हमारे देश के लिए गौरव है, हम सब का दायित्व है कि खिलाडियों के उत्हासवर्धन करें।
पूर्व सांसद देवजी पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजनों को राहत प्रदान करने हेतु कई सौगातें प्रदान की है।आज देश में सामान्य नागरिक सम्मान के साथ जीवन यापन कर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार के सभी सदस्य एक समान हैं और आम कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा करने वाले अनेकों कार्यकर्ता आज संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, पूर्व सांसद देवजी पटेल, जिला प्रमुख राजेश राणा, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक श्रीमती डॉ. शीला बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह झाब, झाब मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बुड़िया, जिला परिषद सदस्य श्रीमती सुशीला देवी डांगी, मंडल महामंत्री रिड़मलराम डांगी, नरिंगाराम चौधरी, सोमदान चारण,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिह राव बोरली मडल उपाध्यक्ष हिंदूसिंह मूली, आशाराम पुरोहित, हमीराराम डांगी संतोष कंवर पुरोहित उप सरपंच देवड़ा, देशू देवी गोस्वामी, विमला देवी विश्नोई, नरसीराम पुरोहित, केवाराम पुरोहित, दुर्गाराम बेनीवाल, इंद्रसिंह, हीराराम गर्ग, डूंगराराम पुरोहित, प्रकाश चौधरी बांगली, बाबुनाथ गोस्वामी, हरिसिंह राव, रणछोड़ सिंह राव, भगाराम जाखड़, भारमल राम मेघवाल, भावनी सिंह भाटी, पांचाराम चौधरी, लाखाराम चौधरी, रिडमल राम चौधरी, केसाराम सुथार, मूलाराम सुथार, राणाराम प्रजापत, लाखाराम खिचड़, प्रहलाद प्रजापत, राजूराम जाखड़, नगाराम खिरोड़ी, अर्जुनराम पुरोहित, करनाराम राणा, भजनलाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकगण मौजूद रहे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें