नए साल में भाजपा को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, मकर संक्रांति तक प्रक्रिया पूर्ण करने की कवायद
जयपुर ( 3 जनवरी 2024 ) करीब छह माह से कार्यवाहक अध्यक्ष के भरोसे चल रही प्रदेश भाजपा को नए साल में स्थाई अध्यक्ष मिलेगा। इस संबंध मेें केंद्र की ओर से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि मकर संक्रांति तक नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, भाजपा में हर छह साल में प्रदेशाध्यक्ष के लिए चुनाव होते हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी को प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। इनके स्थान पर पिछले साल जुलाई में मदन राठौड़ को कार्यवाहक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। गौरतलब है कि भाजपा में हर छह साल में प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव होते हैं। दस जनवरी तक प्रदेश में जिला प्रतिनिधियों की नियुक्ति के साथ ही प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ये जिला प्रतिनिधि प्रदेश अध्यक्ष के लिए होने वाली चुनाव प्रक्रिया में भाग लेंगे।
फिलहाल नया नाम नहीं
गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को प्रदेश भाजपा का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से ही संगठन स्तर के चुनाव कर नए अध्यक्ष के लिए कवायद चल रही थी। वर्तमान में भाजपा में प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मदन राठौड़ को ही दावेदार मान जा रहा है। इसका कारण है कि इस पद के लिए किसी अन्य नेता का नाम सामने नहीं आया है।
उम्र और कार्यकाल तय
गौरतलब है कि भाजपा की ओर से राज्यों में मंडल अध्यक्ष से जिलाध्यक्ष तक के लिए आयु व कार्यकाल की समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। इसके तहत इन अध्यक्षों का कार्यकाल अधिकतम पांच साल तक होगा। वहीं युवामोर्चा के लिए अधिकतम आयु 35 साल, मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 45 साल और जिलाध्यक्ष के लिए अधिकत आयु 60 साल निर्धारित की गई है। निर्धारित आयु सीमा पार करने के बाद कोई भी संबंधित अध्यक्ष पद की दावेदारी नहीं कर पाएंगे। फिलहाल प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे पदों के लिए उम्र की कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।
चल रही चुनाव प्रक्रिया
प्रदेश भाजपा में फिलहाल बूथ से जिलाध्यक्षों तक के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी की ओर से इसकी कवायद 10 जनवरी तक पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होगा। इसमें 52 हजार से अधिक बूथ पर कमेटियों के गठन के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं। इसमें करीब 41 हजार से अधिक बूथ पर कमेटियों के चुनाव हो चुके हैं। शेष में मनोनयन की कवायद चल रही है। बूथ में 11 सदस्यीय कमेटी में तीन महिला सदस्यों की अनिवार्यता रखी गई है। इसके साथ ही 11 हजार से अधिक मंड़ल में भी सर्वसम्मति से चुनाव कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
फरवरी में मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
भाजपा में देश के विभिन्न राज्यों में बूथ से मंड़ल तक के चुनाव की प्रक्रिया को जनवरी में पूर्ण करने की कवायद चल रही है। इसके बाद फरवरी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। माना जा रहा है कि महाशिव रात्रि तक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव हो जाएगा। नए नियमों के अनुसार भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का अधिकतम कार्यकाल पांच साल किया गया है। वहीं एक बार बनने के बाद संबंधित नेता को वापस मौका नहीं देना भी तय किया गया है। इस नियम की पालना हुई तो जेपी नड्डा के स्थान पर इस बार भाजपा में किसी अन्य नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जा सकता है।
Rajasthan BJP New President: राजस्थान को इसी महीने मिलेगा नया BJP प्रदेशाध्यक्ष! विजय रूपाणी को बनाया चुनाव प्रभारी।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करने से पहले 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन के चुनाव कराने जा रही है। ऐसे में राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में जनवरी महीने में प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चुनाव होंगे। बीजेपी ने गुरुवार को चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है। गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। फिलहाल राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर मदन राठौड़ जिम्मेदारी निभा रहे है।
जनवरी में होगा प्रदेशाध्यक्ष चुनाव!
बीजेपी 15 जनवरी तक राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष चुनने जा रही है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की होगी। इसी संबंध में राजस्थान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने गुरुवार को प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दोनों के बीच संगठन के मसलों को लेकर चर्चा हुई।
इस बैठक के दौरान भाजपा प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा था कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का संगठन की प्रक्रिया है, जिसके तहत चुनाव होगा। मदन राठौड़ का प्रदेश के दिग्गज नेताओं से मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अच्छा काम किया है। भाजपा प्रभारी के बयान के बाद माना जा रहा है कि मदन राठौड़ ही अगले प्रदेशाध्यक्ष चुने जा सकते है।
इन सीनियर नेताओं को मिली जिम्मेदारी
भाजपा ने बिहार के लिए मनोहर लाल खट्टर, उत्तर प्रदेश का पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के धर्मेंद्र प्रधान, गोवा का सुनील बंसल, राजस्थान के लिए विजय रूपाणी, भूपेंद्र यादव को गुजरात चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं, शिवराज सिंह चौहान को कर्नाटक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
अंडमान निकोबार के लिए तमिलिसाई सुंदरराजन, मिजोरम का वानति श्रीनिवासन, नागालैंड का वी. मुरलीधरन, अरुणाचल प्रदेश का सर्बानंद सोनोवाल, आंध्र प्रदेश का पीसी मोहन, असम का गजेंद्र सिंह शेखावत, चंडीगढ़ का सरदार नरिंदर सिंह रैना, छत्तीसगढ़ का विनोद तावड़े को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राधामोहन अग्रवाल को भी बनाया चुनाव प्रभारी
दादरा और नगर हवेली-दमन और दीव के लिए डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, हरियाणा का भूपेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश का डॉ. जितेंद्र सिंह, जम्मू-कश्मीर का संजय भाटिया, केरल का प्रह्लाद जोशी, लद्दाख के लिए जयराम ठाकुर, लक्षद्वीप का पोन. राधाकृष्णन, मेघायल का जॉर्ज कुरियन को प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह ओडिशा के लिए संजय जायसवाल, पुदुचेरी का तरुण चुघ, सिक्किम का किरण रिजिजू, तमिलनाडु का जी. किशन रेड्डी, तेलंगाना का कुमारी शोभा करंदलाजे और त्रिपुरा का जुएल ओराम को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
-----------------------------------------
एक तिहाई हिस्से की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन सुनीं आवाज क्या बोले जाने - JALORE NEWS : निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करे देखिए वीडियो - 👇👇https://youtu.be/5XdVPR7ele8?feature=shared
👆👆
ऐसी ही अनेक खबर देखने और सुनने के लिए जालोर न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर कमेन्ट ओर शेयर जरुर करें धन्यवाद
Instructions-given-to-stop-rumours-being-spread-on-social-media-and-take-action-against-those-posting-inflammatory-posts सोशल मीडिया पर प्रसारित अफवाहों को रोक…
एक टिप्पणी भेजें