रा.बा.उ.मा.वि. गोड़ीजी, जालौर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन - JALORE NEWS
![]() |
Grand-celebration-of-annual-function-at-R.B.U.M.V.-Godiji-Jalore |
रा.बा.उ.मा.वि. गोड़ीजी, जालौर में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन - JALORE NEWS
पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 16 जनवरी 2025 ) दिनांक 16 जनवरी 2025 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोड़ीजी, जालौर में वार्षिकोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि CDEO गंगा कलावंत, विशिष्ट भामाशाह नरेंद्र सिंह राजपुरोहित और मोहिनी देवी (पत्नी ) नारायण सिंह राजपुरोहित) की गरिमामयी उपस्थिति में शानदार सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम में CDEO गंगा कलावंत ने भामाशाहों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को सराहा। उन्होंने विद्यालय के विकास में भामाशाहों की भागीदारी को प्रेरणादायक बताया। नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने विद्यालय के विकास हेतु ₹3,00,000/- का आर्थिक सहयोग प्रदान किया, जबकि मोहिनी देवी ने विद्यालय विकास के लिए ₹1,50,000/- का योगदान दिया। उन्होंने भविष्य में भी विद्यालय के उत्थान के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना गहलोत ने सभी भामाशाहों, मुख्य अतिथियों और उपस्थित गणमान्यजनों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने भामाशाहों के योगदान को विद्यालय के विकास के लिए मील का पत्थर बताया।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें वागजी माली, भूराराम सोनगरा, अनिल कुमार मिश्रा, सरदार सिंह चारण, मधु भाटी, मांगीलाल गुर्जर, शांतिलाल दवे सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य गीता परिहार, निशा एम., महेंद्र कुमार, सुनील व्यास, रेखा यादव, शांति चौहान, नेतल कुमारी, मधुमिता मिश्रा, और शमीना नाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी ने मिलकर अथक परिश्रम किया। समस्त विद्यालय परिवार ने इसे एक यादगार आयोजन बनाने में योगदान दिया।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें