📰

पहले अपना काम संभालो, फिर पार्टी का – भाजपा नेता राम कुमार भुतड़ा की कार्यकर्ताओं को नसीहत

By Shravan Kumar Oad

Published on:

bjp-leader-ram-kumar-bhutda-speech-jalore

जालोर (श्रवण कुमार ओड़) – शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा जालोर में देखने को मिला। मौका था पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष राम कुमार भुतड़ा के स्वागत का। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

स्नेहिल माहौल के बीच भुतड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं। अगर कार्यकर्ता मजबूत हैं तो पार्टी भी मजबूत होगी।”

“पहले परिवार और आजीविका संभालो”

भुतड़ा ने कार्यकर्ताओं को खास संदेश देते हुए कहा –
“सबसे पहले अपने काम को प्राथमिकता दो, परिवार और आजीविका को मजबूत करो। आर्थिक रूप से सक्षम रहोगे तो ही पार्टी की मदद कर पाओगे। वरना खाली हाथ क्या दोगे? इसलिए पहले अपना काम, फिर पार्टी का काम।”

कोरोना काल की सेवा को सराहा

उन्होंने एक मेडिकल विभाग से जुड़े कार्यकर्ता की निस्वार्थ भाव से की गई सेवा की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कठिन समय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस तरह जनता की सेवा की, वह हमेशा मिसाल के तौर पर याद रखा जाएगा।

असली पहचान सेवा से ही

भुतड़ा ने कहा, “संकट की घड़ी में जनता के बीच जाकर सेवा करना ही सच्चे कार्यकर्ता की पहचान है। यह पहचान सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं में है। पार्टी हमेशा उन पर गर्व करती है जो निष्ठा और समर्पण से काम करते हैं।”

व्यक्तिगत जीवन का संतुलन भी ज़रूरी

कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए भुतड़ा ने कहा कि संगठन और समाज सेवा में सक्रिय रहना ज़रूरी है, लेकिन व्यक्तिगत जीवन और परिवार को संतुलित रखना भी उतना ही अहम है।

कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

भुतड़ा की इस सलाह को कार्यकर्ताओं ने दूरदर्शी और प्रेरणादायक बताते हुए जमकर समर्थन दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखने को मिला।

Leave a Comment