📰

जालोर में कांग्रेस का हंगामा: “वोट चोर–गद्दी छोड़” के नारों से गूंजा शहर

By Shravan Kumar Oad

Published on:

congress-vote-chor-candle-march-jalore

जालोर (श्रवण कुमार ओड़) – स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जालोर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार रात 14 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी जालोर ने “वोट चोर–गद्दी छोड़” कैंडल मार्च निकाला।

यह मार्च जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में राजीव गांधी भवन से शुरू हुआ और हरिदेव जोशी सर्किल तक पहुंचा। रास्तेभर कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते दिखे।

राहुल गांधी के बयान का असर

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में “वोट चोरी” का बड़ा खुलासा किया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने देशभर में लोकतंत्र बचाने के लिए अभियान छेड़ने का फैसला लिया है।

भारी भीड़, कैंडल लाइट से सरकार के खिलाफ गुस्सा

कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि “मोदी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है और वोट चोरी कर सत्ता पर काबिज है।”
मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और शहर की सड़कों पर कैंडल की रोशनी और नारेबाजी से माहौल गरमा गया।

कौन–कौन रहे मौजूद?

इस विरोध प्रदर्शन में कई बड़े चेहरे शामिल रहे –

  • जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल
  • आहोर प्रत्याशी सरोज चौधरी
  • नैन सिंह राजपुरोहित, वीरेंद्र जोशी, जुल्फिकार अली, मांगीलाल प्रजापत
  • सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह
  • सवाई सिंह चंपावत, मुमताज अली, भरत सरधना, सुष्मिता गर्ग
  • और सैकड़ों कार्यकर्ता व नेता

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।

Leave a Comment