
भीनमाल/जालौर।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जालौर जिले का मान बढ़ाने वाली दो सगी बहनों सागर कंवर सोलंकी और मनीषा कंवर सोलंकी (पुत्री छैलसिंह सोलंकी, मायलावास) को उपखंड स्तर पर विशेष सम्मान मिला।
राष्ट्रीय स्तर पर चमका नाम
दोनों बहनों ने हाल ही में राष्ट्रीय स्तरीय स्काय मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता 2025 में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। सागर कंवर ने स्वर्ण पदक, जबकि मनीषा कंवर ने रजत पदक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।
स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान
उनकी इस उपलब्धि पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में दोनों को “उत्कृष्ट सराहनीय सम्मान चिह्न” से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित और उपखंड अधिकारी की ओर से प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि वे ग्राम पंचायत मायलावास की पहली बेटियां हैं जिन्हें उपखंड स्तर पर यह सम्मान मिला।
पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
मीडिया प्रभारी टीकमाराम भाटी ने बताया कि दोनों बहनें अपनी लगन और मेहनत से हजारों बालिकाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई हैं। गाँव में हर कोई उनकी सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।
उनके सम्मान से राजपूत समाज, मायलावास गाँव और पूरे जालौर जिले का नाम रोशन हुआ है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बधाइयों की बौछार मिल रही है।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।