📰

टेंट से ऐसा जुड़ाव है कि एक से निकलता नहीं, दूसरा तैयार रहता है” – जालोर पहुंचे शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी

By Shravan Kumar Oad

Published on:

ravindra-singh-bhati-welcome-jalore-tree-campaign-controversy

जालोर। शिव के निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी शुक्रवार शाम जालोर पहुंचे, जहां उनके समर्थकों ने नए बस स्टैंड के पास उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद भाटी सीधे सिरे मंदिर पहुंचे और वहां जलंधर नाथ भगवान के दर्शन किए। गादीपति गंगानाथ महाराज से उन्होंने आशीर्वाद लिया।

जनता का प्यार ही सबसे बड़ी ताकत – भाटी

सिरे मंदिर से लौटने के बाद शहर के एक निजी आवास पर मीडिया से बातचीत में भाटी ने कहा –
“धरातल पर जनता ने मुझे इतना प्यार दिया है कि लोकसभा चुनाव में बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से 6 लाख वोट मिले। आज भी लगातार जनता के बीच काम कर रहा हूं। कोई कुछ भी कहे, लेकिन मेरा तो टेंटों से ऐसा जुड़ाव हो गया है कि एक से निकलता नहीं हूं कि दूसरा तैयार रहता है। जनता जो आदेश देगी, मैं उसके लिए हमेशा तैयार हूं।”

भाटी ने कहा कि सिरे मंदिर पूरे देश की आस्था का केंद्र है और आज जो कुछ भी है, वह वहां से मिले आशीर्वाद की वजह से है।

सरकार के अभियान पर साधा निशाना

भाटी ने खेजड़ी पेड़ों की कटाई के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा –
“एक तरफ सरकार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान चला रही है और करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, दूसरी तरफ हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। ये सब हवा-हवाई वादे लगते हैं। नए पेड़ लगाना अच्छी बात है, लेकिन जो पुराने खड़े हैं, उन्हें बचाना सबसे जरूरी है। अमृता देवी जी ने पेड़ों के लिए बलिदान दिया था, पेड़ और पर्यावरण की रक्षा सिर्फ विश्नोई समाज का नहीं बल्कि हम सबका कर्तव्य है।”

पंचायत चुनाव और अमीन खान पर प्रतिक्रिया

पंचायत चुनावों में अपनी भूमिका को लेकर भाटी ने कहा –
“मैं जनता के साथ हूं। जनता जो कहेगी, वही करूंगा। जनता का आदेश ही मेरा आदेश है।”
पूर्व विधायक अमीन खान के कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने साफ कहा कि – “उन्होंने जो ठीक समझा, वही किया।”

उम्मेदपुर में भी हुआ भव्य स्वागत

इसके बाद भाटी मोरू उम्मेदपुर पहुंचे, जहां ओम बन्ना मंडल और पूरे बालोंत पट्टा ने उनका भव्य स्वागत किया। जसवंत सिंह देसु का साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान महिपाल सिंह मोरआ, अजय पाल सिंह बेदाना, छतर सिंह मोरुआ, रणजीत सिंह मोरआ, लोकेन्द्र सिंह बेदाना, वीरेंद्र सिंह बेदाना, खेत सिंह मोरआ, फतेह सिंह मोरआ, महेंद्र सिंह मोरआ, इंद्र सिंह, खेताराम माली, छोताराम देवासी, रमेश मीना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment