📰

जालौर: राजस्थान शिक्षक संघ उप शाखा का चुनाव निर्विरोध संपन्न, मीना परमार बनीं अध्यक्ष

By Shravan Kumar Oad

Published on:

rajasthan-shikshak-sangh-jalore-election-meena-parmar-president

जालौर, 24 अगस्त 2025।
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा जालौर के वार्षिक चुनाव रविवार को राजेंद्र नगर विद्यालय में शांति और आपसी सहमति के साथ सम्पन्न हुए। इस चुनाव में सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।

चुनाव अधिकारी विजय सिंह राठौड़ ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन आमंत्रित किए गए, उनकी जांच की गई और फिर अंतिम सूची जारी कर निर्विरोध रूप से टीम घोषित की गई। इस मौके पर शिक्षकों ने आपसी समन्वय और एकता का परिचय दिया।

मीना परमार को मिली कमान

शिक्षकों ने सर्वसम्मति से मीना परमार को उप शाखा जालौर की अध्यक्ष चुना। वहीं मनोज दवे मंत्री और रचना नवल उपशाखा महिला मंत्री निर्वाचित हुईं।

महासमिति के सदस्य भी चुने गए

चुनाव में निर्धारित मानदंडों के आधार पर कुल सदस्यता 926 में से 4 प्रतिशत के अनुसार 37 सदस्य जिला महासमिति के लिए और 1 प्रतिशत के अनुसार 9 सदस्य प्रदेश महासमिति के लिए चुने गए।

“हमारा विद्यालय, हमारा उद्देश्य”

पर्यवेक्षक गुलाब भाटी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चुनाव की शुरुआत की। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि “हमारा विद्यालय, हमारा उद्देश्य”—के मंत्र के साथ शिक्षक और राष्ट्रीय हित में कार्य करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

शिक्षकों की बड़ी उपस्थिति

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पर्यवेक्षक गुलाब भाटी और चुनाव अधिकारी विजय सिंह राठौड़ ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। इस अवसर पर रेखा राठौड़, अंबिकाप्रसाद, गणपतसिंह मंडलावत, नरेंद्र बोहरा, कृष्णपालसिंह सामुजा, करणसिंह, नाथाराम भाटी, छैलसिंह, चंदनसिंह चंपावत, चुन्नीलाल बोराणा, रूपसिंह राठौड़, प्रकाशचंद्र, बसंत दवे, हितेशकुमार, जेठूसिंह, राजशेखर, हरीश सांखला, देवीसिंह, इंद्रसिंह राजपुरोहित, ईश्वरदान चरण, निशा कुट्टी, भाग्यवती परमार, सीता ओड समेत सैकड़ों शिक्षक और राष्ट्रीय संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस निर्विरोध चुनाव ने एक बार फिर साबित किया कि शिक्षक समाज में आपसी सहमति और एकजुटता का उदाहरण पेश कर सकते हैं।

Leave a Comment