
जालोर |
जिला रावणा राजपूत महासभा और युवा महासभा जालोर के तत्वावधान में इस साल हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 107वें बलिदान दिवस पर विशाल समारोह और शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन जालोर शहर में आयोजित हुआ।
आमंत्रण पत्रिका का हुआ पूजन
जिला सह संयोजक अचल सिंह परिहार ने बताया कि समारोह और शोभायात्रा 23 सितंबर 2025 को जालोर के मलकेश्वर मठ में आयोजित की जाएगी।
आज रावणा राजपूत सभा भवन में जिला महासभा जिलाध्यक्ष राजसिंह राजपुरा, युवा महासभा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह सिसोदिया, कार्यक्रम जिला संयोजक गजेंद्र सिंह सिसोदिया, महासभा जिला कोषाध्यक्ष अर्जुनसिंह मांगलिया और दलपतसिंह आर्य की मौजूदगी में आमंत्रण पत्रिका का विमोचन हुआ।
समारोह की शुरुआत कुमकुम और रोली से पूजन कर की गई। समाज की नन्ही बालिका निहारिका सिसोदिया ने सबसे पहले गणपति जी और माता कालिका को आमंत्रण पत्रिका अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा
- 23 सितंबर 2025, सुबह 10 बजे: बलिदान दिवस समारोह मलकेश्वर मठ परिसर में शुरू होगा।
- दोपहर 2 बजे: भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मलकेश्वर मठ पहुंचेगी।
इसमें न सिर्फ जालोर जिले बल्कि अन्य जिलों और प्रवासी समाज बंधु भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
तैयारियों का जायजा
आमंत्रण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में मदन सिंह गहलोत, किशोर सिंह परमार, अर्जुनसिंह पंवार, शिवसिंह बडगांव, हड़मत सिंह दहिया, उत्तम सिंह परमार, हेमेंद्र सिंह परिहार, अभिमन्यु सिंह मांगलिया, सुरेंद्र सिंह परमार, लक्ष्मण सिंह मांगलिया सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।
सभी ने जिलाध्यक्ष के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का भी निरीक्षण किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय कीं।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।