
ब्यावर में गुलाबचंद कटारिया का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
ब्यावर, 15 सितम्बर 2025।
पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाबचंद कटारिया का ब्यावर में आगमन होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का जोश देखने को मिला। नागौर जाते वक्त उनके अल्प प्रवास के दौरान होटल पलासिया में आयोजित स्वागत समारोह में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा और मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठजनों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और पूर्व मंडल अध्यक्षों ने कटारिया का अभिनंदन किया।
“भारत की ताकत को दुनिया मान रही है” – कटारिया
इस अवसर पर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि भारत कभी विदेशी ताकतों के सामने नहीं झुका और भविष्य में भी नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार देशहित में मजबूत और साहसिक फैसले ले रही है।
कटारिया ने साफ कहा –
- “भारत का कोई स्थाई दोस्त या दुश्मन नहीं है।”
- “हमेशा वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत पर चलते हुए, भारत ने पूरी दुनिया के सुख की कामना की है।”
- “देश के खिलाफ आवाज उठाने वाले हर राष्ट्र को भारत मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखता है।”
कार्यकर्ताओं से मिले, पत्रकारों से भी की बातचीत
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षक संघ रुक्टा, विधि अधिवक्ताओं और जनसंघ के वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से हालचाल भी पूछा।
इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बातचीत की और कहा कि भाजपा संगठन की ताकत ही उसकी असली पूंजी है।
नेताओं ने किया पारंपरिक स्वागत
- देवीशंकर भूतड़ा ने साफा और माल्यार्पण से कटारिया का स्वागत किया।
- विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे जिनमें –
पवन जैन, चेतन गोयर, तुलसी बोथरा, भूदेव आर्य, लक्ष्मण सिंह हुडा, बलवंत सिंह मुछ्ल, दौलत राज जैन, बृजकिशोर शर्मा, शिव प्रकाश सामरिया, करण सिंह रावत, संतोष रावत, जय सिंह सुहावा, प्रदीप सिंह रावत, कुशाल सिंह मालावत, डूंगर सिंह रावत, नरेश मित्तल, जितेंद्र कावड़िया, प्रभु सिंह रावत, कानाराम गुर्जर, रामनारायण, यज्ञेश शर्मा, सत्येंद्र यादव, कृष्ण भूतड़ा, नवल किशोर मुरारका, बुधराज शर्मा, परमेश्वर सिंह, सुरेंद्र चनिया, नरेंद्र सिंह रावत, चंदन बिलोनिया, देवकीनंदन शर्मा, गौरी शंकर भाटी, गोलू पहलवान, राजेश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।