पत्रकार माणकचन्द भंडारी भीनमाल
जालोर ( 16 सितंबर 2025 ) एकल अभियान राजस्थान में संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत बड़ा बदलाव किया गया है। प्रभाग अध्यक्ष सुबोध जैन ने राजस्थान ग्राम संगठन समिति की घोषणा करते हुए जालोर के सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार मुकेश सोलंकी को संभाग युवा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है।
लंबे समय से पत्रकारिता और समाजसेवा में सक्रिय मुकेश सोलंकी को यह अहम जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा का प्रतीक माना जा रहा है। नियुक्ति के बाद सोलंकी ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्व को पूरी निष्ठा और कर्मठता से निभाते हुए एकल अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने और अभियान की रूपरेखा को और सशक्त करने का संकल्प जताया।
मुकेश सोलंकी की इस नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उनकी नियुक्ति से जालोर सहित पूरे संभाग में उत्साह का माहौल है।

👉 यह जिम्मेदारी एकल अभियान की गतिविधियों को नई गति देने वाली मानी जा रही है।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।