📰

स्वच्छ परिसर में ही स्वस्थ जीवन की संभावना : श्रवणसिंह राव बोरली

By Shravan Kumar Oad

Published on:

पत्रकार माणकचन्द भंडारी भीनमाल

भीनमाल ( 18 सितंबर 2025 ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत सांचोर में स्वच्छता सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विवेकानंद सर्कल परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छ परिसर में ही स्वस्थ जीवन की संभावना है। जिस प्रकार मानव स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए शुद्ध भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार शुद्ध वातावरण भी जीवन के लिए आवश्यक है। स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।”

स्वच्छता सेवा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर नागरिकों को जागरूक किया और लोगों से अपने घर-आंगन, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई बनाए रखने की अपील की।।


इस अवसर पर सांचोर नगर अध्यक्ष शंभूसिंह राव, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना, सांचोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गंगदाराम चौधरी, भावेश सोनी, देवराज चौधरी, अमराराम देवासी, पहाड़सिंह राव, मांगीलाल दर्जी, विक्रम गवारिया, श्रीमती हरिया देवासी, श्रीमती शांता बिश्नोई, सुश्री संजना महेश्वरी, दुर्गाराम बेनीवाल, मोडाराम बुनकर, सांवलाराम पुरोहित, भीखराम बिश्नोई, शांतिलाल मेघवाल, अर्जुन माली, हकमाराम प्रजापत, विष्णु जीनगर, दोलाराम चौधरी, भरत जीनगर, श्रवण जीनगर सहित बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


स्वच्छता सेवा कार्य के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिसर की साफ-सफाई कर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का नैतिक दायित्व है।

Leave a Comment