📰

आत्मनिर्भर भारत संकल्प कैंपेन व सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल कार्यशाला सम्पन्न

By Shravan Kumar Oad

Published on:

Reporter Shravan Kumar Od Jalore

मानवीय सेवा का परिचय देते हुए रक्तदाता दिनेश भारती ने किया जीवनदायिनी सहयोग

जालौर ( 17 सितंबर 2025 ) भाजपा की ओर से उम्मेदाबाद के सत्यनारायण मंदिर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, सेवा पखवाड़ा एवं नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म विषय पर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तम गर्ग ने की।


इस अवसर पर विधानसभा संयोजक व मंडल संयोजक गणपत सिंह बगेड़िया ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदम ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।


वक्ताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान से युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा, वहीं नेक्स्ट जन जीएसटी रिफॉर्म से व्यापार जगत को सुविधा व पारदर्शिता प्राप्त होगी। कार्यशाला में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सेवा कार्यों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।


कार्यशाला में हर्षवर्धन सिंह, जोगराज पुरोहित, पूनमचन्द यति, मंडल उपाध्यक्ष सूजाराम मेघवाल, सरपंच आशा कुमारी, शैलसिंह रावणा, भीकाराम मेघवाल, बटाराम मेघवाल, पकाराम घांची, रुपसिंह राजपूत, गुमान सिंह राजपुरोहित, सोमाराम मेघवाल, अमराराम माली सहित भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मानवीय सेवा का उदाहरण

इस मौके पर मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए उम्मेदाबाद के सरपंच सुश्री आशा कुमारी अमराराम जी माली एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में रक्तदाता दिनेश भारती नरसाणा ने मरीज लक्ष्मण कुमार उम्मेदाबाद की आवश्यकता पर रक्तदान कर अमूल्य सहयोग प्रदान किया। रक्तदान के इस कार्य ने समाज में सेवा और सहयोग की भावना को सशक्त किया।

Leave a Comment