📰

चेतन चौहान पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू – जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या हैं शर्तें

By Shravan Kumar Oad

Published on:

Chetan Chauhan Awards 2025 nominations open for Rising Stars and Unsung Heroes in Indian sports

जालोर, 21 सितम्बर 2025।
भारतीय खेल जगत में मेहनत और जुनून से अपनी पहचान बनाने वाले उभरते सितारों और अनसुने नायकों को सम्मानित करने के लिए इस बार भी चेतन चौहान पुरस्कार 2025 का आयोजन होने जा रहा है। यह पुरस्कार श्रृंखला वर्ष 2021 में शुरू हुई थी और अब अपने चौथे संस्करण तक पहुँच चुकी है।

पुरस्कार का उद्देश्य

ओलंपिक संघ के महासचिव एवं क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष लाल सिंह सांखला ने जानकारी दी कि यह पुरस्कार चेतन चौहान फाउंडेशन के नेतृत्व में आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य है—

  • खेलों के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना
  • मानसिक सजगता और अनुशासन को बढ़ावा देना
  • समग्र विकास की ओर प्रेरित करना

दो श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

इस साल पुरस्कार दो श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे:

  1. राइजिंग स्टार्स – 25 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी (लड़के और लड़कियाँ), जिन्होंने खेलो इंडिया यूथ / यूनिवर्सिटी गेम्स, राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
  2. अनसुने नायक – प्रशिक्षक, सहयोगी स्टाफ, खेल प्रोत्साहक और पत्रकार, जिन्होंने खेलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है लेकिन जिन्हें अब तक पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाई।

आवेदन प्रक्रिया

नामांकन की प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए कोच, साथी खिलाड़ी, खेल संघ या अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदन के साथ उपलब्धियों का विवरण, प्रशंसापत्र, फोटोग्राफ या वीडियो जैसे सहायक दस्तावेज़ अनिवार्य हैं।
  • सभी प्रविष्टियों की जाँच चेतन चौहान फाउंडेशन की चयन समिति करेगी।

आवेदन सीधे फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट से किया जा सकता है:
www.chetanchauhan.org

अंतिम तिथि: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025, रात 11:59 बजे तक।

नई दिल्ली में होगा भव्य सम्मान समारोह

विजेताओं को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर खेल जगत की बड़ी हस्तियाँ, प्रशासनिक प्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।

किसी भी परेशानी की स्थिति में ईमेल करें: ccicc@chetanchauhan.org
या संपर्क करें: लाल सिंह सांखला, Secretary General, Olympic Association, Jalore (मो. 9414301271)

Leave a Comment