📰

कांग्रेस जिलाध्यक्ष  रमीला मेघवाल ने किया पदभार ग्रहण – JALORE NEWS

By Shravan Kumar Oad

Published on:

पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर

Congress-District-President-Ramila-Meghwal-took-charge

कांग्रेस जिलाध्यक्ष  रमीला मेघवाल ने किया पदभार ग्रहण – JALORE NEWS

जालौर ( 3 दिसंबर 2025 ) आज राजीव गांधी भवन जालोर में संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में शामिल प्रमुख नेता

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, आहोर से कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के पूर्व अध्यक्ष पुखराज पाराशर, पूर्व जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सवाराम पटेल, प्रदेश सचिव शहजाद अली सैय्यद उपस्थित रहे।

🏛 जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक

पदभार ग्रहण के पश्चात आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की विस्तारित बैठक राजीव गांधी सभागार में हुई। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष श्री भंवरलाल मेघवाल व उनकी टीम को एवं जालोर के राजीव गांधी भवन के निर्माण के लिए निवर्तमान अध्यक्ष श्री मेघवाल एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री पुखराज पाराशर के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल व जुल्फीकार अली  ने प्रस्तुत किया।

तत्पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष  भंवरलाल मेघवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष  रमीला मेघवाल को राजीव गाँधी भवन की चाबियों एवं कार्यवाही रजिस्टर सुपुर्द किये।

🗣 नेताओं के संबोधन में उठा संगठन सुदृढ़ीकरण का मुद्दा

बैठक को संबोधित करते हुए  वैभव गहलोत ने निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल को धन्यवाद दिया और नवनियुक्त अध्यक्ष रमीला मेघवाल को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमें नई चुनौतियो का सामना करना पडेगा, उसके लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को कमर कसनी होगी।  गहलोत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका अदा करने का आव्हान किया।

उन्होने 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली में होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड” महारैली में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की। साथ ही उन्होने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से अविलम्ब ब्लॉक / मंडल की बैठकें आयोजित कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोडने हेतु अनुरोध किया। उन्होनें कहा कि भाजपा के दो वर्ष के शासन में सिवाय नाम बदलने एवं हमारी सरकार के विकास कार्यों को बंद करने के अलावा कोई काम नहीं किया। प्रत्येक कांग्रेसजन का दायित्व हैं कि वे जनसमस्याओं के निराकरण में अपनी भागीदारी निभाएँ।

निवर्तमान अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने अपने कार्यकाल में हुए संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी कांग्रेसजनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, पूर्व राज्यमंत्री पुखराज पाराशर, पूर्व प्रत्याशी सरोज चौधरी ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेगी।

🎙 नई जिलाध्यक्ष रमीला मेघवाल का पहला संबोधन

अध्यक्ष रमीला मेघवाल ने कहा कि राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया हैं, मैं उस पर पूरी लग्न व मेहनत से कार्य करूंगी। उन्होनें कांग्रेसजनों से कहा कि वे संगठन को मजबूत करने में अपना योगदान दे। आने वाले समय में पंचायती राज एवं स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं, उस पर अभी से हमें तैयारी करनी होगी।

साथ ही वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विशेष ध्यान देना पडेगा। श्रीमती मेघवाल ने 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली महारैली में ज्यादा से ज्यादा कांग्रेसजनों को भाग लेने का अनुरोध करते हुए कहा कि हम सभी कंधे से कंधे मिलाकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

👥 कार्यक्रम में शामिल प्रमुख पदाधिकारी

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कंवर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक थांवला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सुष्मिता गर्ग, सेवादल जिलाध्यक्ष भेरुपालसिंह दांसपा, पीसीसी सचिव शहजाद अली सैय्यद, वरिष्ठ कांग्रेसी ईशराराम विश्नोई, बाघसिंह पुनक,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, अजा जिलाध्यक्ष खसाराम मेघवाल, शिक्षण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रघुनाथ विश्नोई, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ केसाराम मेहरा,लक्ष्मण सांखला, बसंत सुथार, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मीणा, जुल्फीकार अली भूट्टो, कैलाश शर्मा, स्थानीय निकाय जिलाध्यक्ष हीरालाल बोहरा,  ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, गजेन्द्रसिंह डोडीयाली, सवाईसिंह चम्पावत, जीवाराम चौहान, वरदाराम माली, शैलेष देवासी, जिला परिषद सदस्य रामाराम चौधरी,

पुखराज विश्नोई, पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, प्रवासी बिशनसिंह राजपुरोहित, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस कामिनी शर्मा, गीताश्री मेघवाल, जुबैदा बानो, बिरबल विश्नोई,  मदनलाल दहीया, इकबाल खान, नगर अध्यक्ष मुमताज अली सैय्यद,  लालसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मीकांत दवे, रमेश सोलंकी,

किशनाराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनील पंडत, देवेन्द्रसिंह पौसाणा, नरपतसिंह देवडा, कृष्ण कुमार मेघवाल, लालसिंह मूंडवा,विनय व्यास, श्रवण ढांका, सुरेश मेघवाल, महेन्द्रपालसिंह चेकला, मणीलाल विश्नोई, फतूराम मेघवाल, पूर्व प्रधान पदमाराम सरगरा,उम्मेद सिंह चारण, जोगाराम सरगरा,महेन्द्र सोनगरा,ईश्वर सिंह बालावत सहित सैकडों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

कुल मिलाकर, रमीला मेघवाल के पदभार ग्रहण के साथ जालोर कांग्रेस में जोश, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
Job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
http://wa.me/918239224440

Leave a Comment