
नई दिल्ली, 10 नवंबर (सोमवार): देश की राजधानी दिल्ली सोमवार शाम एक जोरदार धमाके से दहल उठी। यह धमाका लालकिला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ, जहां खड़ी एक कार अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गई। देखते ही देखते आग ने आसपास खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत और 24 के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों को तुरंत एलएनजेपी अस्पताल (LNJP Hospital) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटनास्थल पर मचा अफरातफरी का माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। मौके पर भगदड़ मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। धमाके के बाद मौके पर आग की लपटें कई फीट ऊपर तक उठती नजर आईं। बताया जा रहा है कि 5 से 6 गाड़ियाँ पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।
दिल्ली पुलिस ने तुरंत इलाके को चारों ओर से घेर लिया। स्पेशल सेल, एनएसजी (NSG) और एनआईए (NIA) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। जांच एजेंसियां धमाके की वजह का पता लगाने में जुटी हैं।
दिल्ली और मुंबई दोनों शहर हाई अलर्ट पर
धमाके के कुछ ही मिनटों में दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने राजधानी को हाई अलर्ट पर रखने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही मुंबई पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने लालकिला मेट्रो स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा बढ़ाई गई
धमाके के बाद गाजियाबाद और नोएडा पुलिस ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
गाजियाबाद बॉर्डर पर वाहनों की कड़ी चेकिंग की जा रही है, जबकि कौशांबी थाना क्षेत्र में स्थित मॉल्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस टीम गश्त कर रही है।
नोएडा के सेक्टर-18 समेत अन्य व्यस्त इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। संदिग्ध वाहनों और लोगों की सख्त जांच-पड़ताल की जा रही है। सभी मेट्रो स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी निगरानी भी तेज कर दी गई है।
अफवाहों से बचें, पुलिस की बात पर ही भरोसा करें
धमाके के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें और व्हाट्सएप फॉरवर्ड तेजी से फैल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें, और सिर्फ आधिकारिक बयान पर ही भरोसा करें।
पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 100 या 112 नंबर पर संपर्क करें।
अब तक क्या जानकारी सामने आई है
- धमाका शाम लगभग 6:45 बजे लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ।
- धमाके में 8 लोगों की मौत और 24 घायल।
- 5 से अधिक वाहन जलकर खाक।
- पुलिस, NSG और NIA ने मौके को सील कर दिया है।
- दिल्ली, मुंबई, नोएडा और गाजियाबाद – सभी जगह सुरक्षा बढ़ाई गई।
जांच एजेंसियों ने संभाली कमान
एनआईए के सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कार के भीतर विस्फोटक पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा करने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका आतंकी घटना है या किसी तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में हुई जनहानि की खबर अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है।
ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान, शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दु:ख सहन करने की शक्ति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
AAP की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने घटना पर कहा- लाल किले के पास हुए दुखद विस्फोट से अत्यंत व्यथित हूँ। मेरी प्रार्थनाएँ दिवंगत आत्माओं के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। सभी की शांति और सुरक्षा की कामना करता हूँ।
https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=PatrikaNews&dnt=false&embedId=twitter-widget-2&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=1987888471625834890&lang=en&origin=https%3A%2F%2Fwww.patrika.com%2Fnational-news%2Fdelhi-blast-amit-shah-spoke-to-the-police-commissioner-kejriwal-expressed-suspicion-of-a-conspiracy-20091381&sessionId=7da290d9750bc7d08e203764f3a0d0476ac54c67&siteScreenName=PatrikaNews&theme=light&widgetsVersion=2615f7e52b7e0%3A1702314776716&width=550px
मनीष सिसोदिया ने जताया दुख
AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा’, ” दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर बेहद चिंताजनक है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। प्रार्थना है कि दिल्ली और देश के सभी नागरिक सुरक्षित रहें। ऐसे समय में शांति और संयम बनाए रखना ही सबसे बड़ी ताकत है- आतंक और भय का जवाब हमारी एकजुटता से ही दिया जा सकता है।
दिल्ली पुलिस का बयान
दिल्ली पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा,
“लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके की जांच जारी है। नागरिकों से अनुरोध है कि अफवाहों पर विश्वास न करें और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोग करें।”
सुरक्षा एजेंसियों की चौकसी जारी
दिल्ली के सभी प्रमुख इलाकों – इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, सराय काले खां, और एयरपोर्ट रोड पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेक न्यूज की निगरानी के लिए साइबर सेल भी सक्रिय कर दिया गया है।
सावधान रहें, सुरक्षित रहें — पुलिस की अपील है कि फिलहाल लालकिला और उसके आसपास के इलाकों की यात्रा से बचें।
सरकार ने कहा है कि जांच पूरी होने तक राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
डीसीपी व एसपी स्वयं निगरानी रखेंगे
डीजीपी शर्मा ने कहा कि सभी पुलिस अधीक्षक-उपायुक्त स्वयं की निगरानी में सुनिश्चित करेंगे कि सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं। कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पूरी तरह से की जाए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को भी किसी भी तरह की भ्रामक या गलत सूचना का तुरंत खंडन करने के लिए अलर्ट किया जाए। डीजीपी शर्मा ने कहा कि सभी रेंज आईजीपी एवं पुलिस आयुक्त को उपरोक्तानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को निर्देशित किया है।
जयपुर में बढ़ाई सुरक्षा, होटल-गेस्ट हाउस में सर्च
दिल्ली में विस्फोट की घटना के बाद राजधानी जयपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने सभी थाना पुलिस को उनके क्षेत्र में होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला सहित अन्य ठहरने के स्थानों पर संदिग्धों की तलाश में सर्च करने के निर्देश दिए। कमिश्नर मित्तल ने बताया कि शहर में विशेष नाकाबंदी करने के साथ गश्त बढ़ाई गई है। भीड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्धों की पहचान के लिए टीमें लगाई गई हैं। कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। विशेषतौर पर बाहरी संदिग्ध लोगों की तस्दीक की जा रही है।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।






