📰

जालोर शहर में ‘अक्सत शूज हाउस’ का भव्य शुभांरभ – JALORE NEWS

By Shravan Kumar Oad

Published on:

पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर

जालोर ( 1 दिसंबर 2025 ) शहर में आज नए प्रतिष्ठान ‘अक्सत शूज हाउस’ का भव्य शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर शहर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति दर्ज रही ।


कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी ओम जी अग्रवाल, मीठालाल, दलपत बोहरा, निवर्तमान पार्षद दिनेश बारोट, , सुरेश कुमार जैन, महेंद्र वैष्णव, श्रवण ओड, दिनेश जी वैष्णव, हीरालाल सहित अनेक शहरवासियों द्वारा रिबन काटकर किया गया।


शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, तथा महिला शक्ति उपस्थित रही। सभी ने नए प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए कहा कि जालोर शहर में गुणवत्तापूर्ण फुटवियर के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।

अक्सत शूज हाउस संचालक ने बताया कि ग्राहकों को उचित मूल्य पर आधुनिक और नई डिजाइनों के जूते-चप्पलों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने उपस्थिति सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बेहतर सेवा और गुणवत्ता को सर्वोपरि रखकर कार्य करेंगे।


शुभारंभ समारोह के दौरान शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment