📰

इंदौर में बनेगा भव्य नागेश्वर पंच पार्श्वनाथ सप्त जिनालय, प्रतिष्ठा महोत्सव से पहले ध्वजा चढ़ावा 14 सितम्बर को

By Shravan Kumar Oad

Published on:

Indore Nageshwar Panch Parshvnath Jinalay Dhwaja Ceremony 2025

इंदौर। इंदौर शहर जल्द ही एक और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। श्री नरिमन नवकार जैन श्वेताम्बर श्री संघ ने बताया कि नवनिर्मित भव्य श्री नागेश्वर पंच पार्श्वनाथ सप्त जिनालय नरिमन सिटी में अपनी दिव्यता के साथ प्रतिष्ठित होने जा रहा है।

प्रतिष्ठा महोत्सव 11 नवम्बर को पूरे भव्यता और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। लेकिन उससे पहले, ध्वजा चढ़ावे का शुभ आयोजन 14 सितम्बर, रविवार सुबह 9 बजे इंदौर के साकेत क्लब हॉल, साकेत नगर में किया जाएगा।

यह आयोजन वर्तमान तपोनिधि प.पू. आचार्य श्री नयचंद्र सागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा और प.पू. साध्वीवर्या हेमप्रज्ञा श्री जी म.सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में संपन्न होगा।

आयोजन को और भी विशेष बनाने के लिए, विश्व प्रसिद्ध संगीतकार और वाणी के जादूगर श्री दीपक करनपुरिया अपनी अनोखी प्रस्तुति देंगे। वहीं, स्वामी वात्सल्य का भी विशेष आयोजन रहेगा, जिसमें समाजजनों को मिलकर धर्म और सद्भाव का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

ट्रस्ट और श्री संघ के कई पदाधिकारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। इनमें प्रमुख रूप से ट्रस्ट अध्यक्ष निलेश पोरवाल, आर. सी. जैन, मेनेजिंग ट्रस्टी विजय जैन गोटावाला, प्रवीण गुरूजी, जयंतीलालजी गोटावाला, नाना सेठ, बाबूलालजी भंडारी, महेंद्र कटारिया, अजय चौधरी, अजय अम्बोर, प्रदीप जैन (आँचलिया), रितेश जैन बागवाला, संदीप जैन, सौरभ कटारिया, प्रदीप लुंकड़, पिंकेश जैन, प्रसन्न सकलेचा, यशवर्धन शाह, ऋषभ शाह, स्वप्निल नानावटी, प्रिंस सकलेचा, स्वप्निल जैन, विकास जैन, अमित मेहता, विवेक जैन, स्पर्श जैन, हर्षल शाह, अल्केश गांधी, अमित जैन और शौर्य जैन शामिल हैं।

इन सभी ने समाज के लोगों से आग्रह किया है कि वे बड़ी संख्या में पधारकर इस धार्मिक और ऐतिहासिक आयोजन को यादगार बनाएं।

Leave a Comment