📰

नगर परिषद कलस्टर की सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन संपन्न – JALORE NEWS

By Shravan Kumar Oad

Published on:

उद्घाटन मैच में रस्साकशी के हुए रोचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबले –

जालौर ( 10 नवंबर 2025 ) जालौर नगर परिषद के कलस्टर स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को पूजाजी गेनाजी स्टेडियम में समारोह पूर्वक संपन्न हुआl


अतिथियों ने मां सरस्वती का माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया l प्रधानाचार्य भंवर मकवाना के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया वहीं पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने स्वागत गीत की आकर्षक प्रस्तुति की l मुख्य अतिथि द्वारा सलामी मंच पर मार्च पास्ट की सलामी ली गई l सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा प्रभारी एडवोकेट सुरेश सोलंकी ने अपने उद्बोधन में प्रतियोगिता का परिचय एवं खेल के माध्यम से प्रतिभाओं को तरास कर आगे लेकर आने की बात कही l

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ-साथ खेलों के विकास के लिए एवं प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है l उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र की डबल इंजन सरकार मिलकर खेल सहित अन्य विकास कार्यों के लिए कृत संकल्पित है l उन्होंने उद्घाटन की घोषणा एवं ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया l

प्रतिभागी खिलाड़ियों ने शपथ के माध्यम से सच्ची खेल भावना से खेलने की शपथ ली l प्रतियोगिता के नगर परिषद कलस्टर प्रभारी महेश भट्ट ने आभार व्यापित किया l राष्ट्रगीत वंदे मातरम की प्रस्तुति के पश्चात उद्घाटन का रस्साकसी का संघर्षपूर्ण एवं कांटे की टक्कर का मैच आयोजित हुआ l वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक नरेश सोलंकी ने प्रतियोगिता के खेल संबंधित आयोजन के संबंध में जानकारी दी l समारोह का संचालन अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया l


इस अवसर पर मुकेश राजपुरोहित, गीता बारोट, उर्मिला दरजी,कानाराम परिहार, राजेंद्र टॉक, महेंद्र राठौर, हीराराम देवासी, चंद्रकांत संदेश, रतन सुथार, जयंतीलाल सोलंकी, मनोहर राणा, रमेश मेघवाल, जोगाराम मीना, धनपत मुथा,अशोक गुर्जर, जीतू सिंह केसावना, जबराराम माली, रामेश्वर लाल, परमवीर सिंह भाटी, हेमेंद्र सिंह, दिनेश बारोट सहित अधिकारी कर्मचारी एवं खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित रहे l

Leave a Comment