📰

जोधपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर, 15 लोगों की मौके पर मौत

By Shravan Kumar Oad

Updated on:

jodhpur-tempo-traveller-truck-accident-15-dead

जोधपुर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा, 15 की मौत

राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब एक तेज़ रफ्तार टेंपो ट्रैवलर खड़े ट्रक से जा भिड़ा।

मृतक सभी जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो बीकानेर के कोलायत मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

मरने वालों में 1 परिवार के 7 लोग शामिल

हादसे में जान गंवाने वाले सज्जन कंवर पत्नी ओमप्रकाश सांखला, गीता पत्नी गोविंद सिंह सांखला, उर्मिला पत्नी रामसिंह, टीना पत्नी विनोद कुमार, सानिया पत्नी दिलीप सिंह सांखला, दिशू पुत्री उमेश सिंह, पुंज पुत्र एक ही परिवार के हैं।

ب

मां की जिद पर प्रेग्नेंट बेटी भी गई थी, वो भी नहीं बची छंवरलाल सांखला की पत्नी लता ने कोलायत के लिए ट्रेवलर बुक करवाई थी। लता ने अपनी पुत्रवधू को साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। बार-बार कहने के बाद भी पुत्रवधू नहीं मानी तो अपनी गर्भवती बेटी दिव्या को साथ चलने को कहा। मां की बात सुनकर बेटी तैयार हो गई। दिव्या की 8 महीने पहले शादी हुई थी। वह प्रेग्नेंट थी।

एक ही मोहल्ले के हैं मृतक

हादसे में मरने वाले लोग एक ही मोहल्ले के हैं। मोहल्ले में अन्नकूट कार्यक्रम के कारण कई महिलाओं ने तीर्थ यात्रा पर जाने से इनकार कर दिया था। इसके कारण उनकी जान बच गई। हादसे में जान गंवाने वाली सज्जन कंवर को पति ओमप्रकाश ने तीर्थ यात्रा पर जाने से मना किया था, लेकिन वह तीर्थ यात्रा पर गई थी।

समाज के लोग धरने पर बैठे

माली समाज के लोग उचित मुआवजा देने और हादसे की जांच करने की मांग को लेकर रविवार देर रात धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतक आश्रित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

हादसे में इन 15 लोगों ने जान गंवाई

हादसे में लता (50) पत्नी चंवर लाल, सज्जन कंवर (60) पत्नी ओमप्रकाश सांखला, टीना (40) पत्नी विनोद कुमार, दिशू (6) पुत्री उमेश सिंह, उर्मिला (55) पत्नी रामसिंह, पुंज उर्फ प्रणब (10) पुत्र जितेंद्र, दिव्या (23) पत्नी कार्तिक, मीना (53) पत्नी दीनदयाल, फतेह पुरी (32) पुत्र दौलत पुरी निवासी अमरावती नगर पाल रोड, मधु (45) पत्नी रविंद्र सिंह की मौत हो गई। इनकी बॉडी MGH मॉर्च्यूरी में रखवाई गई।

इनके शव एम्स मॉर्च्यूरी में रखवाए

इसके अलावा रुद्राक्ष पुत्र राजेंद्र सांखला, सानिया (32) पत्नी दिलीप सिंह सांखला, गीता (50) पत्नी गोविंद सिंह सांखला, कुश सांखला पुत्र रविंद्र सांखला, रामेश्वरी पत्नी मूलाराम की भी जान गई है। इनके शव एम्स मॉर्च्यूरी में रखवाए गए हैं।

हादसे की भयावह तस्वीरें और रेस्क्यू

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो ट्रैवलर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। कई शव वाहन की सीटों और लोहे में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

फलोदी पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 घायलों को तुरंत ओसियां अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर रेफर किया गया।

SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटनास्थल पर पुलिस, SDRF और राहत दलों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। डीएसपी अचलसिंह देवड़ा ने बताया कि हादसा दृश्यता कम होने और ट्रक के सड़क किनारे खड़े होने के कारण हुआ। टेंपो ड्राइवर को ट्रक दिखाई नहीं दिया, जिससे टक्कर हो गई।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा,

“हादसे में हुई जनहानि से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी X पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“फलोदी के मतोड़ा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। जिला प्रशासन को सभी घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए गए हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा है- फलोदी के मतोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने ‘X’ पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा- लोहावट के मतोड़ा स्थित हनुमानसागर भारतमाला एक्सप्रेस-वे टोल के पास हुए सड़क हादसे का समाचार अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने फलोदी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा- फलोदी के मतोड़ा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुःखद एवं व्यथित करने वाली है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति में।

हादसे का कारण और जांच

पुलिस के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर की तेज़ गति और कम दृश्यता हादसे के मुख्य कारण रहे। ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देखा, जिससे वाहन सीधा उसमें जा घुसा।

फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और ट्रक चालक की जिम्मेदारी की भी जांच की जा रही है।

समाज के लोग धरने पर बैठे

माली समाज के लोग उचित मुआवजा देने और हादसे की जांच करने की मांग को लेकर रविवार देर रात धरने पर बैठ गए। उन्होंने मृतक आश्रित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

Leave a Comment