📰

एसआईआर कार्यक्रम-2026 के तहत जालोर में बूथ लेवल एजेन्ट्स का प्रशिक्षण सम्पन्न – JALORE NEWS

By Shravan Kumar Oad

Published on:

जालौर ( 9 नवंबर 2025 ) निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत रविवार को जिला परिषद सभागर जालोर में बूथ लेवल एजेन्ट्स का प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न हुआ।


बूथ लेवल एजेन्ट्स के लिए आयोजित किए गए प्रशिक्षण में उन्हें एसआईआर की प्रक्रिया के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया गया साथ ही मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन गणना प्रपत्र भरने संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।


प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी, आईएनसी सहित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त पॉलिटिकल एजेन्ट के साथ विस्तार से चर्चा करते उनकी शंकाओं का समाधान किया गया।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर तेजाराम बालोत, कैलाश कुमार परिहार, सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Chief Electoral Officer, Rajasthan
DIPR, Department of Information & Public Relations, Rajasthan

Leave a Comment