पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
जालौर ( 21 सितंबर 2025 ) जालोर जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा जालोर के तत्वावधान में 23 सितम्बर 2025 को हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली के 107वें बलिदान दिवस पर भव्य समारोह और शोभायात्रा का आयोजन होगा। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।





हाइफा हीरो मेजर दलपतसिंह देवली के 107वें बलिदान दिवस पर समाज ने सरकार के सामने रखेंगे बड़ी मांगे – JALORE NEWS : निचे दिए गए लिंक पर क्लीक करे देखिए वीडियो – 👇👇
https://youtu.be/K5wpXOOHZEI?feature=shared
👆👆
ऐसी ही अनेक खबर देखने और सुनने के लिए जालोर न्यूज़ को ज्यादा से ज्यादा लाइक शेयर कमेन्ट ओर शेयर जरुर करें धन्यवाद
🌟 मेजर दलपतसिंह देवली – भारत के “हाइफा हीरो”
- प्रथम विश्वयुद्ध में 23 सितम्बर 1918 को मेजर दलपतसिंह देवली ने इजराइल के हाईफा शहर को तुर्की सेना से मुक्त करवाते हुए वीरगति प्राप्त की थी।
- दिल्ली के त्रिमूर्ति चौक पर उनका भव्य स्मारक स्थापित है।
- वर्ष 2018 में जर्मन सरकार ने उनके नाम से डाक टिकट जारी किए थे।
- इजराइल के पाठ्यक्रम में आज भी उनकी शौर्यगाथा पढ़ाई जाती है।
- उनकी स्मृति में हर वर्ष 23 सितम्बर को हाइफा हीरो दिवस मनाया जाता है।
🎤 कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ
- आयोजन में साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
- राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
- प्रमुख अतिथियों में विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुबाराम चौधरी, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, समरजीतसिंह, रतन देवासी, जीवाराम चौधरी, जबरसिंह सांखला, जिला प्रमुख राजेश राणा, पूर्व सांसद देवजी पटेल, पूर्व मंत्री सुखराम विश्नोई, सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।
- समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी, प्रदेशाध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला और प्रवासी समाजबंधु भी शिरकत करेंगे।
- दोपहर 2 बजे शोभायात्रा मलकेश्वर मठ से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मलकेश्वर मठ पर संपन्न होगी।
📌 समाज की प्रमुख मांगें
- राजस्व रिकार्ड में केवल एक नाम “रावणा राजपूत” दर्ज किया जाए, पुराने अपमानजनक नाम हटाए जाएं।
- राजस्थान राज्य मेजर दलपतसिंह (हाइफा स्मृति) कल्याण बोर्ड गठित कर नियुक्तियाँ की जाएं।
- राजस्थान के पाठ्यक्रम में मेजर दलपतसिंह की शौर्यगाथा को पुनः शामिल किया जाए।
- पाली जिले के देवली गाँव में पैनोरमा और जिला स्तर पर स्मारक बनाया जाए।
- समाज से किसी योग्य व्यक्ति को आरपीएससी सदस्य नियुक्त किया जाए।
- भाजपा व कांग्रेस संगठनों में समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।
- समाज को अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) में शामिल कर अलग आरक्षण प्रदान किया जाए।
- छात्रावास निर्माण और पिछड़ेपन को दूर करने हेतु आर्थिक सहयोग दिया जाए।
🙏 समाज का संकल्प
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजुसिंह राजपुरा (जिला अध्यक्ष महासभा), एडवोकेट श्रवणसिंह सिसोदिया (जिला अध्यक्ष युवा महासभा) व गजेन्द्रसिंह सिसोदिया (कार्यक्रम संयोजक) ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता, गौरव और मेजर दलपतसिंह देवली की शौर्यगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजू सिंह राजपुरा युवा जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह सिसोदिया संरक्षक दलपत सिंह आर्य जिला संयोजक गजेंद्र सिंह सिसोदिया सह संयोजक अचल सिंह परिहार मदन सिंह गहलोत किशोर सिंह शुशीलपाल सिंह गहलोत भरत सिंह बकरा हड़मत सिंह बकरा अशोक सिंह बकरा अर्जुन सिंह पंवार भगवान सिंह परमार भैरू सिंह सहित मौजूद थे
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
http://wa.me/918239224440

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।