📰

शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने की पदोन्नति की मांग — पूरे जालौर जिले में एक साथ सौंपे गए ज्ञापन

By Shravan Kumar Oad

Published on:

Physical Education Teachers Promotion Rajasthan, Jalore Physical Teachers News, Rajasthan Teachers Protest 2025

जालौर, 3 नवम्बर 2025
राजस्थान में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों ने सोमवार को राज्यव्यापी आव्हान पर जिला मुख्यालय और सभी उपखंडों पर एक साथ ज्ञापन सौंपकर अपने पदोन्नति संबंधी अधिकारों की मांग उठाई।

वर्तमान में शारीरिक शिक्षा कैडर में उच्च पदों की संख्या बेहद कम है, जिसके कारण शिक्षकों को वर्षों से पदोन्नति नहीं मिल रही। इस कैडर में प्रथम पदोन्नति के पद मात्र 18 प्रतिशत हैं, जबकि अन्य शिक्षण कैडरों में 55 से 60 प्रतिशत तक पदोन्नति मिल रही है। खेल शिक्षक वर्षों से इस विसंगति का सामना कर रहे हैं और पदोन्नति से लगातार वंचित होते जा रहे हैं।

इस स्थिति में सुधार के लिए राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, वित्त सचिव और निदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर को जिला कलक्टर और सभी उपखंड अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।

संघ के जिला सचिव गणपतसिंह मंडलावत ने बताया कि इस मुद्दे को कर्मचारी महासंघ ने भी प्रदेश स्तर पर प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष हापूराम चौधरी और प्रदेश मुख्य महामंत्री गंभीरसिंह के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के तहत, जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष चंदनसिंह चंपावत के नेतृत्व में शिक्षकों ने ज्ञापन देकर अपनी मांगें आगे प्रेषित कीं।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जयनारायण परिहार, उदयसिंह, हीरालाल सोलंकी, नरेशकुमार लोहार, रमेशदान राव, सज्जनकुमार, अनंत प्रकाश, पारसमल, पंखु सोलंकी, मिश्रीमल, भंवरलाल, बालाराम सहित कई शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।

आहोर उपखंड में:

ब्लॉक अध्यक्ष श्रवणसिंह बालोत के नेतृत्व में शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
इस दौरान दुर्जनसिंह, प्रभुराम, सरवनसिंह चंपावत, प्रदीपसिंह, मूलाराम, भंवरलाल सुथार सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

सांचौर उपखंड में:

राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ सांचौर ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते हुए कहा कि स्टाफिंग पैटर्न लागू किया जाए ताकि रुकी हुई पदोन्नतियों का रास्ता खुल सके और शारीरिक शिक्षा कैडर का पुनर्गठन किया जाए, जिससे भविष्य में विसंगतियों से बचा जा सके।

इस अवसर पर गजेसीह सिंह चौहान, पुनाराम माखुपुरा, जगदीश गोदारा, नरेंद्र कुमार गोदारा, कैलाश कुमार दातिया, बबलू बडसम, संगीता डूंगरा, रामचंद्र वीरवाल, सुनील लसड़ी, रायचंद सेन, बच्चू सिंह, भैराराम और अन्य वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।
उपखंड अधिकारी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि उनकी वाजिब मांग राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

चितलवाना उपखंड में:

ब्लॉक अध्यक्ष जगदीशचंद्र साहू के नेतृत्व में भगवानराम सियाग, विक्रम हिडवाड़ा, भजनलाल मीणा, राम गोप, ओमप्रकाश रतौड़ा सहित शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी चितलवाना को ज्ञापन सौंपा।

Leave a Comment