आल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान जालोर की बैठक में हुई जिला कार्यकारिणी की घोषणा – JALORE NEWS
जालोर ( 10 नवंबर 2025 ) आँल राजस्थान मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान जालोर की बैठक हजरत बाला पीर दरगाह पर जिलाध्यक्ष शहजाद खान सीनियर नर्सिंग आँफिसर व प्रदेश उपाध्यक्ष अयुब शेख की उपस्थिति में आयोजित हुई।
जिसमें जिलाध्यक्ष ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देशानुसार जालौर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
जिलाध्यक्ष शहजाद खान ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम सिलावट वेलफेयर संस्थान का मुख्य उद्देश्य समाज का उदार, उत्थान करने के साथ समाज मे शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर प्रदान करना है। वहीं सिलावट समाज पिछड़ा होने से उसे विशेष आरक्षण श्रेणी मे शामिल करवाना, बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना, समाज के युवाओ को रोजगार से जोडना व समाज को एकजुट व मजबूत कर राजनैतिक भागीदारी निभाना मुख्य ध्येय रहेगा।



उन्होंने समाज के सभी लोगों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की बात कही। बैठक मे जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी की धोषणा करते हुए जिला संरक्षक लियाकत अली शेख , आबाद अली गनी मोहम्मद, इंसाफ अली, अजमत खान, रसीद खान, इलियास खान भीनमाल, मोहम्मद रफीक शेख व युनुस खान को नियुक्त किया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष हबीब रहमान व मुस्ताक खान,जिला सचिव इमरान खान जलदाय विभाग,जिला कोषाध्यक्ष लियाकत अली शौकत अली, जिला सलाहकार साकिर अली,रफीक खान फयाज़ खान, लाडेखान, रहमान खान, मुनव्वर अली सिरोही, मोहम्मद इक़बाल, सिराजुद्दीन खान, शहजाद खान मेडतिया,जिला विधि सलाहकार सलीम जावेद एडवोकेट को बनाया गया। वही जिला संगठन मंत्री राजू शेख, रुबाब खान, ज़ाकिर खान फकरु खान, आसिफ खान आहोर, साकिर खान छोटू खाजी, शहजाद खान एस के, जिला मीडिया प्रभारी साबिर सागर व साबिर नेपाली,
जिला प्रवक्ता उजीर सिलावट व असलम खान शेख, जिला प्रचार मंत्री हिदायत खान जलदाय विभाग, मोहम्मद इफ़्तीकार हुसैन, मोहसिन खान रानीवाड़ा,यासर अराफात, मुफ़्ती मोहम्मद, जाहिद हुसेन, इमरान खान शौकत खान , जहांगीर खान एवं जिला कार्यक्रम योजना मंत्री जानशेर खान व मोहम्मद रफीक भीनमाल को नियुक्त किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे जलाल खान,बरकत खां ईशे खांजी, मुजाफरखान अगवरी, ,मोहम्मद खान बाबू खान, शमशेर खान रेहमान खान, मुबारक अली, बरकत खान अनवर खान, अब्दुल गफार , जहूर मोहम्मद मेडतिया, रमजान खान मेडतिया, फारुक मोहम्मद टेलर, नवाब खान जहूर मोहम्मद, इरफ़ान खान गबरू खान, अल्ताफ खान आबाद अली, आबाद अली रहमान खांजी , मुराद खान, कासम खान वाजिद अली , साहिल खान नाज़िम खान
असरफ खां रमजान खां, एजाज अली , मजीद खां हकिम खां, अनवर खान, असरफ खा रमजान खाजी व असलम डीका,आमीर शेख,वसीम खान मुनाफ खान, मुक़दर खान को नियुक्त किया। नियुक्त कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्यों का जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इससे पूर्व उपस्थित सिलावट समाज के लोगों ने हजरत बाला पीर के आस्ताने पर चादर चढा कर अकीदत के फुल पेश किये। वही देश मे अमन,चैन भाईचारा व खुशहाली की दुआ मांगी।
बैठक का संचालन असलम शेख ने किया। इसके बाद सिरणी (भोजन) ग्रहण के साथ बैठक का समापन हुआ।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।






