📰

जालौर में रावणा राजपूत नगर सभा की बैठक, हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस की तैयारियां शुरू

By Shravan Kumar Oad

Published on:

ravana-rajput-sabha-jalore-meeting-haifa-hero-dalpat-singh-balidan-divas

जालौर।
रावणा राजपूत नगर सभा जालौर की बैठक रविवार को रावणा राजपूत छात्रावास में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा था—23 सितंबर को हाईफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के बलिदान दिवस कार्यक्रम की तैयारी।

बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष बाबू सिंह परिहार ने की। इस दौरान जिला अध्यक्ष युवा महासभा एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया, जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह मांगलिया, पुख सिंह भाटी, सुशील पाल सिंह गेहलोत, वीरेंद्र सिंह पंवार, अभिमन्यु सिंह मांगलिया और नाथू सिंह नाथावत ने कार्यक्रम को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किए।

नगर संयोजक बने उत्तम सिंह परमार

बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी बलिदान दिवस कार्यक्रम के लिए उत्तम सिंह परमार को जालौर नगर संयोजक नियुक्त किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में सहयोग के लिए नगर सभा की ओर से चाय-कॉफी का चढ़ावा 51,000 रुपये एकत्रित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

सभी उपस्थित सदस्यों ने तन, मन और धन से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल

इस बैठक में एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया, बाबू सिंह परिहार, अर्जुन सिंह मांगलिया, धन सिंह पंवार, छोग सिंह, पुख सिंह भाटी, विक्रम सिंह परमार, सुशील पाल सिंह गेहलोत, वीरेंद्र सिंह पंवार, विक्रम सिंह भाटी, अभिमन्यु सिंह मांगलिया, जितेंद्र सिंह नाथावत, अनोप सिंह भाटी, किरण सिंह मांगलिया, मांगू सिंह पंवार, शंभू सिंह मांगलिया, लक्ष्मण सिंह मांगलिया, भगवान सिंह परमार, सुरेंद्र सिंह परमार, वीर सिंह पंवार, भंवर सिंह भाटी, भंवर सिंह गेहलोत, भेरू सिंह रावणा, सुरेंद्र सिंह मांगलिया, नाथू सिंह नाथावत, चीकू सिंह परमार समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने एकजुट होकर 23 सितंबर के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Leave a Comment