📰

जालौर में रावणा राजपूत महासभा ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान — समाज में होंगे और बड़े आयोजन, बुराइयों पर रहेगा प्रहार

By Shravan Kumar Oad

Published on:

Ravna Rajput Mahasabha Jalore, Rajput Samaj Event Jalore, Raju Singh Rajpura, Shravan Singh Sisodiya

जिला रावणा राजपूत महासभा एवं युवा महासभा, जालौर के संयुक्त तत्वावधान में 23 सितम्बर 2025 को हुए महासम्मेलन एवं भव्य शोभायात्रा के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह रावणा राजपूत छात्रावास, जालौर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजू सिंह राजपुरा ने की, जबकि कार्यवाहक जिला अध्यक्ष (युवा महासभा) एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि रहे।

कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि यह सम्मान समारोह हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली बलिदान दिवस (23 सितम्बर) पर समाज के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को समर्पित था।

सह प्रभारी दलपत सिंह चौहान व अभिमन्यु सिंह मांगलिया ने बताया कि इस मौके पर जिला संयोजक टीम, तहसील अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पट्टी अध्यक्ष तथा बस व्यवस्था में सहयोग देने वाले भामाशाहों को भी सम्मानित किया गया।

कोषाध्यक्ष किशोर सिंह परमार ने महासम्मेलन का आय-व्यय ब्यौरा पेश किया, वहीं चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह नारनावास ने युवा महासभा जिला अध्यक्ष चुनाव की रूपरेखा प्रस्तुत की।

सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट श्रवण सिंह सिसोदिया ने कहा कि “सक्रिय कार्यकर्ता ही समाज की नींव की ईंट होते हैं, जिनका सम्मान किया जाना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है।”

वहीं राजू सिंह राजपुरा ने कहा कि “समाज में जिला स्तरीय आयोजन लगातार होते रहेंगे, सामाजिक कुरुतियों को दूर किया जाएगा, और जो व्यक्ति समाज के खिलाफ टिप्पणी करेगा, उसे समय आने पर उचित जवाब दिया जाएगा।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
राजू सिंह बड़गांव, अर्जुन सिंह मांगलिया, मोहब्बत सिंह भीनमाल, बिशन सिंह सोलंकी, अचल सिंह परिहार, मदन सिंह गेहलोत, जीतू सिंह केशवना, अर्जुन सिंह पंवार, सूर्यपाल सिंह मांगलिया, जीतेन्द्र सिंह नाथावत, उत्तम सिंह परमार, सोमेश्वर सिंह भीनमाल, दलपत सिंह आहोर, अभय सिंह मांडवला, श्रवण सिंह पहाड़पुरा, शैतान सिंह बिछावाड़ी, किशन सिंह कवराडा, राजेन्द्र सिंह सियाणा, श्रवण सिंह सायला, करण सिंह मालपुरा, वीरेंद्र सिंह सायला, मोड़ सिंह सायला, मंगल सिंह जीवाना, कालू सिंह राजीकावास, हड़मत सिंह बाकरा, चौप सिंह बाकरा, बाबूसिंह गुड़ा इंद्रपूरा, नारायण सिंह कवराड़ा, परबत सिंह गेहलोत, लाल सिंह पिजोपुरा, छैल सिंह सियाणा, किशोर सिंह आहोर, लक्ष्मण सिंह मांगलिया, सरदार सिंह नारनावास, सुरेंद्र सिंह मांगलिया, हड़मत सिंह सोलंकी, हड़मत सिंह दहिया, गणपत सिंह पहाड़पुरा, हनुमान सिंह पहाड़पुरा, जीतू सिंह मांगलिया, बाबू सिंह मांगलिया, सूरज सिंह सोलंकी, नरपत सिंह सोलंकी, भवानी सिंह सोलंकी, विक्रम सिंह परमार, भंवर सिंह भाटी, श्रीपाल सिंह मांगलिया, हेमेंद्र सिंह परमार, नाथू सिंह गेहलोत, जेठू सिंह बड़गुर्जर, भंवर सिंह बड़गांव, प्रताप सिंह राजीकावास सहित अनेक समाजजन मौजूद रहे।

Leave a Comment