पत्रकार श्रवण कुमार ओड़ जालोर
विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया – JALORE NEWS
जालोर ( 2 सितम्बर 2025 ) भारतीय जनता पार्टी जालोर द्वारा आज जिला मुख्यालय पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह विरोध कार्यक्रम कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत पूज्य माता जी को भरे मंच से अपमानित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग करने के घृणित कृत्य के खिलाफ आयोजित किया गया।
जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर राहुल गांधी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और ऐसी ओछी मानसिकता की कड़ी निंदा की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का प्रयोग भारतीय संस्कृति व लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है।




इस विरोध कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, नगर अध्यक्ष जालोर रवि सोलंकी, मन की बात जिला संयोजक सुरेश सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर,सुरेश राजपुरोहित, मीडिया प्रभारी अंबालाल व्यास, सोशल मीडिया प्रभारी जोगेश सेन, मंडल अध्यक्ष उम्मेदाबाद उतमचंद्र गर्ग, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेमाराम देवासी, प्रकोष्ठ संयोजक भूरसिंह देवकी, जिला मंत्री गीता बारोट, विधि संयोजक केशव व्यास, नगर महामंत्री महेश भट्ट, पार्षद दिनेश कुमार बारोट , सुरेश सुन्देशा,जयंतीलाल माली, गणपत सिंह बगेडिया, चंद्रकांत सुन्देशा, महेंद्र राठौड़, परमवीर सिंह भाटी, धनपत मुथा, जोगसिंह राजपुरोहित, रमेश मेघवाल, राजेंद्र टांक, रामलाल माली, अचल सिंह, अशोक गुर्जर, ओमप्रकाश सुन्देशा, नाथूसिंह तीखी, मनोहर राणा, उत्तम प्रजापत, रमेश बारूपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्यक्तिगत और परिवारजन पर की गई टिप्पणी सिर्फ अपमानजनक ही नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। राहुल गांधी व आर जे डी के नेताओ को इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए अन्यथा भाजपा कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।