📰

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले — जनता भाजपा से नाराज़, कांग्रेस फिर लौटेगी सत्ता में – JALORE NEWS

By Shravan Kumar Oad

Published on:

जयपुर ( 9 नवंबर 2025 ) नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि स्थानीय समस्याओं और जनता से सीधा संवाद राजनीतिक संदेश का एक बड़ा काम करेगा।। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, खराब शासन और जनविरोधी फैसला से जनता का मन उठ चुका है।

जूली अंता विधानसभा में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि फर्ज और अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें कार्यकर्ताओं में पूरा जोश और जनता सेवा की राजनीति चुनौती बड़ी है झूठे प्रचार के सहारे राजनीति करने वालों को अब मुंहतोड़ जवाब देना है।


उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब हमें संयुक्त रूप से मिलकर जनता के लिए खड़े होना है और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ खड़े होना है।उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी फिर से सत्ता में आएगी।

जूली  बोले यहां के कार्यकर्ता में पूरा जोश है साथ ही जनता सेवा की राजनीति को चुनने के लिए फिर से तैयार है।

उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेसी एकजुट है जबकि भाजपा कई खेमों में बटी हुई नजर आ रही है लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना बेहद जरूरी है, यह मुकाबला भाजपा कांग्रेस का नहीं बल्कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी के पक्ष में माहौल नजर आ रहा है।

Leave a Comment