Reporter Shravan Kumar Od Jalore
जालौर ( 18 सितंबर 2025 ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर स्वच्छता अभियान का आगाज हुआ।
सुन्देलाव तालाब पर आयोजित इस विशेष अभियान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे। जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कहा कि स्वच्छ परिसर ही स्वस्थ समाज का आधार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान को जनभागीदारी से साकार करना हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़कर इसे जनआंदोलन का स्वरूप दें।


कार्यक्रम में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पूर्व उपराज्य मंत्री भूपेंद्र देवासी, सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक प्रकाश छाजेड़, आत्मनिर्भर भारत जिला संयोजक पुखराज राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मुकेश राजपुरोहित, जिला महामंत्री गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री गीता बारोट, जिला प्रवक्ता दिनेश महावर, सुरेश राजपुरोहित, सोशल मीडिया संयोजक जोगेश सैन, मन की बात जिला संयोजक सुरेश सोलंकी, नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, सायला मंडल अध्यक्ष नैनाराम लखारा, उम्मेदाबाद मंडल अध्यक्ष उत्तम गर्ग समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अभियान संयोजक अम्बालाल व्यास ने बताया कि यह स्वच्छता अभियान निरंतर चलाया जाएगा, जिसके तहत विद्यालय, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मंदिर, पार्क और ऐतिहासिक स्थलों पर सफाई कार्य किया जाएगा। विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता से आमजन को जोड़कर इस अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा।
👉 जालोर से शुरू हुआ यह स्वच्छता अभियान आने वाले दिनों में पूरे जिले में चलाकर स्वच्छता को जनआंदोलन में तब्दील करने का लक्ष्य रखता है।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।