पत्रकार माणकचन्द भंडारी भीनमाल
संघ शताब्दी कार्य की गति को बढाने का अवसर : श्रवणसिंह राव बोरली
भीनमाल ( 14 सितंबर 2025 ) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली द्वारा संचालित के. बी. राव सेवा संस्थान के माध्यम से गौ-कृषि जीवन अभियान का राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत द्वारा भगवा पताका फहराकर शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी एवं राजेन्द्र गहलोत द्वारा गौमाता पूजन किया गया । मंचस्थ अतिथियों का स्वागत सत्कार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि आज 15000 पौधारोपण एवं 75 कन्याओं को सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक प्रतिवर्ष 1100 रूपये का सहयोग देना, अनुकरणीय विषय हैं। उन्होनें संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्थान के कार्य समाज में सेवाभाव को बल प्रदान करेगा।
राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस प्रकार से सेवा को अपने जीवन में अपनाया हैं, उसी प्रकार से के. बी. राव सेवा संस्थान के माध्यम से आज कई सेवा के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। उसी क्रम में आज गौ-कृषि जीवन के माध्यम से सेवा कार्य किये जा रहे है, जो प्रसंसनीय हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह खींमाराम ने बताया की पर्यावरण संरक्षण आज की महत्ती आवश्यक्ता हैं और इसी में सहयोग देते हुुए जिले की समस्त गौशालाओं में कुल 15000 पौधारोपण अपने आप मेें एक नया कीर्तिमान हैं।
जिला कलेक्टर प्रदीप गवांडे ने अपने संबोधन में कहा कि के. बी. राव सेवा संस्थान का यह प्रयास सेवा का तीर्थ है। यह केवल आज की पीढ़ी के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए भी अमर प्रेरणा है। भविष्य जब इन वृक्षों की छाँव में श्वास लेगा, जब वे कन्याएँ आत्मविश्वास के साथ जीवन की राह पर अग्रसर होंगी। तब यह संकल्प भारत के स्वर्णिम अध्याय के रूप में स्मरण किया जाएगा।
श्रवणसिंह राव बोरली ने उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज गौ कृषि जीवन अभियान के अंतर्गत प्रांरभ हुए इस कार्यक्रम के माध्यम से नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं गौ सेवा के कार्य के साथ-साथ जैविक कृषि का कार्य किया जाएगा। जो देश को पुनः वैभव सम्पन्न बनाने के लिए प्राथमिक आवश्यक्ता हैं।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस दौरान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासूदेव देवनानी, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, जिला कलेक्टर प्रदीप के. गवांडे, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, राव मोहनसिंह चितलवाना, पूर्व राज्यमंत्री धन्नाराम पुरोहित, पथमेड़ा संत विट्ठलकृष्ण महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह खींमाराम, जिला प्रमुख राजेश राणा, नवनीत राजपुरोहित, सेवानिवृत जिला कलेक्टर मोड़सिंह गोहिल, पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, हरचंद पुरोहित, हरीश सीलू, मंगलसिंह सिराणा, गेनाराम मेघवाल, हनुमानप्रसाद भादू, प्रकाश छाजेड़, पुखराज राजपुरोहित सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बंधु उपस्थित रहें।





युवा पीढ़ी विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े-विधानसभा अध्यक्ष
Reporter Shravan Kumar oad JALORE
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को सांचौर शहर स्थित शिवशक्ति नगर में ‘‘हरियालो राजस्थान’’ व ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ साथ ही गौ कृषि जीवन अभियान का शुभारंभ हुआ।
✦ देवनानी का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए युवा पीढ़ी वर्ष 2047 तक विकसित एवं श्रेष्ठ भारत के निर्माण हेतु प्रकृति एवं गौ सेवा से जुड़े। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारा देश विकास के पथ पर निरंतर प्रगतिरत है तथा वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था जापान को पीछे छोड़ते हुए चौथे पायदान पर काबिज हो गई हैं।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भारत आगामी वर्षों में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के उच्च मूल्यों के समावेशन से पुनः विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कृषि पद्धतियों में हो रहे आधुनिक बदलावों तथा ऑर्गेनिक खेती को अपनाने की बात कही।
पर्यावरण व नारी सशक्तिकरण पर बल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह खींमाराम ने पौधारोपण को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि जिले की गौशालाओं में 15 हजार पौधारोपण अपने आप में कीर्तिमान है।
जिला कलेक्टर प्रदीप गवांडे ने इसे “सेवा का तीर्थ” बताते हुए कहा कि जब ये वृक्ष छाया देंगे और बेटियां आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगी, तब यह प्रयास देश के स्वर्णिम अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।
✦ सांसद राजेन्द्र गहलोत का विचार
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि वर्तमान में कृषि में रसायन का अधिक उपयोग होने के कारण भूमि बंजर हो रही है तथा रसायनों से मानवों व पशुओं में बीमारियाँ फैल रही है। हमें गौ संरक्षण करने के साथ ही जैविक खेती करने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थितियों के परिपेक्ष्य में वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करने के साथ ही हमें प्रकृति व पर्यावरण के संतुलन की दिशा में अग्रसर होना होगा।
✦ राव बोरली का संकल्प
इस अवसर पर श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जालोर जिले की गौशालाओं में 15 हजार पौधारोपण तथा क्षेत्र की 75 जरूरतमंद बालिकाओं को सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से लाभ प्रदान करवाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वृक्षारोपण करते हुए पौधों से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गौशालाओं के लिए रवाना किया। अतिथियों ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 75 बालिकाओं को प्रतीक स्वरूप सहायता राशि के चैक प्रदान किए गए। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने उपस्थित जनसमूह को वृक्षारोपण करने की शपथ दिलाई।
✦ गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, रानीवाड़ा के पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल, जिला प्रमुख राजेश राणा, जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के गावंडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर सांचौर दौलतराम चौधरी, उपखंड अधिकारी सांचौर प्रमोद कुमार, खीमाराम सुथार, श्रवण मोदी, मंगलसिंह सिराणा सहित क्षेत्र के साधु-संत, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
📌 गौ-कृषि जीवन अभियान ने प्रधानमंत्री जन्मदिवस को सेवा, संस्कार और समाजहित से जोड़ते हुए जिले में नया इतिहास रच दिया है।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।