
युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नटवर सिंह ने जन्मदिन को बनाया जनसेवा का उदाहरण
कालंद्री ( नटवर सिंह ) सिरोही- शिवगंज विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं युवा नेता नटवर सिंह ने अपने जन्मदिन को अनोखे और प्रेरणादायी तरीके से मनाया। पूरे दिन उन्होंने विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्य कर समाज को संदेश दिया कि जन्मदिन केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा का अवसर होना चाहिए।
सुबह 5:30 बजे महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक व पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद 7:30 बजे साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह 9 बजे राजकीय उच्च प्राथमिक एमबी विद्यालय में विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए। 10:30 बजे पुलिस थाना कालंद्री परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके पश्चात 11:30 बजे आंगनबाड़ी गोलूआ में बालकों को शैक्षिक सामग्री व अल्पाहार वितरित किए गए। दोपहर 12:30 बजे आईआरसीए कालंद्री में प्रसाद वितरण हुआ। 1:30 बजे गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया गया। वहीं 2:30 बजे कच्ची बस्ती में ज़रूरतमंद परिवारों को कपड़े व फल वितरित किए गए।
3:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों व जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। शाम 4:30 बजे युवाओं के साथ केक काटकर जन्मदिन समारोह मनाया गया। इसके बाद 5:30 बजे खेल मैदान में खिलाड़ियों को खेल सामग्री भेंट की गई।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव डिंपल सिन्दल, ओबीसी महिला महासचिव मीना भाटी, मदन सैन, रघु भाई, वचनाराम, देवाराम, गोवाराम घांची सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, ग्रामीण एवं समर्थक मौजूद रहे।
इस पूरे दिनभर चले सामाजिक कार्यक्रम ने जन्मदिन को सच्चे जनसेवा उत्सव के रूप में परिवर्तित कर दिया।

श्रवण कुमार ओड़ जालोर जिले के सक्रिय पत्रकार और सामाजिक विषयों पर लिखने वाले लेखक हैं। वे “जालोर न्यूज़” के माध्यम से जनहित, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य है—सच दिखाना और समाज की आवाज़ बनना।