उत्कृष्ट कार्य करने पर आशा सहयोगिनीयों को किया सम्मानित - JALORE NEWS
Asha-colleagues-honored-for-doing-excellent-work |
उत्कृष्ट कार्य करने पर आशा सहयोगिनीयों को किया सम्मानित - JALORE NEWS
जालोर ( 12 मार्च 2022 ) जिला क्षय निवारण केन्द्र जालोर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने के फलस्वरूप जिला क्षय रोग अधिकारी डा. असीम परिहान द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा. असीम परिहार ने बताया कि आशा सहयोगिनी एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताओं का नये टीबी रोगी खोजने में प्रमुख योगदान रहा है। आशाओं द्वारा अपने क्षेत्र में भ्रमण कर संभावित टीबी रोगीयांे को चिन्हित कर उनको टीबी रोग निदान के लिय बलगम जांच हेतु नजदिकी स्वास्थ्य केन्द्र में रेफर किया जाता है।
डा. परिहार ने बताया कि इसी संदर्भ मंे संभावित टीबी रोगीयों के सर्वाधिक केस रेफर करने वाली तीन आशा सहयोगिनीयों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया। 1 जनवरी से 28 फरवरी 2022 तक आशा पिंटा देवी उप स्वास्थ्य केन्द्र छिपरवाडा द्वारा 87 सेम्पल, आशा मंजु देवी उप स्वास्थ्य केन्द्र भागली सिंधलान द्वारा 68 सेम्पल एवं आशा अनिता कंवर उप स्वास्थ्य केन्द्र अगवरी द्वारा 65 संभावित टीबी रोगीयांे को जांच हेतु रैफर किया गया था, इसी उपलब्धि हेतु इन आशाओं को जिल स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और इनका मनोबल बढाया गया।
इस अवसर पर जिला पीपीएम समन्वयक इमरान बेग, जिला पीएमडीटी समन्वयक सुरेश कुमार, एसटीएस श्रवण कुमार, एसटीएलएस देवेन्द्र सिंह, जयंतिलाल, हिमालय सिंह, विनोद कुमार, लीला थानवी एवं कई जन मौजुद थे।
JALORE NEWS
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
إرسال تعليق