البحث
24 C
ar
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
البحث
الصفحة الرئيسية Jalore News Cm Ashok Gehlot मुख्यमंत्री गहलोत रहें जालोर जिले के दौरे पर
Jalore News

Cm Ashok Gehlot मुख्यमंत्री गहलोत रहें जालोर जिले के दौरे पर

Cm Ashok Gehlot मुख्यमंत्री अशोक गहलोत योजनाएं जालोर जिले के शाह पुजाजी गेनाजी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की योजना जनता तक
Shravan Kumar
Shravan Kumar
03 يونيو, 2023 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Chief Minister Gehlot should be on the tour of Jalore district
Chief-Minister-Gehlot-should-be-on-the-tour-of-Jalore-district

मुख्यमंत्री गहलोत रहें जालोर जिले के दौरे पर 

पत्रकार टिकम पाल‌ रानीवाड़ा

जालोर ( 3 जुन 2023 ) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत योजनाएं जालोर जिले के शाह पुजाजी गेनाजी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाएं देशभर में चर्चा का विषय हैं। स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है। मानवीय दृष्टिकोण से राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की गई है। 


इससे लाखां कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। राज्य सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र की अधिकांश घोषणाएं लागू की जा चुकी हैं। सभी की सहभागिता से 2030 तक राजस्थान को देश का प्रथम राज्य बनाना हमारा ध्येय है। श्री गहलोत शनिवार को जालोर में 296 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि भौगोलिक परिस्थितियों के चलते राज्य में आमजन को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की लागत अधिक है,

 परंतु राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से विकास कार्यों में कमी नहीं रखी है। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या के निराकरण के लिए राज्य सरकार द्वारा नर्मदा एवं इंदिरा गांधी नहर का पानी विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है। जल जीवन मिशन में राज्य सरकार द्वारा 55 फीसदी हिस्सा वहन किया जा रहा है


 मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार ने विगत चार साल में 303 नए महाविद्यालय खोले हैं इनमें 130 कन्या महाविद्यालय हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्वविद्यालयों की संख्या भी 90 से अधिक हो गई है। प्रदेश के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले गए हैं। साथ ही, 500 मेधावी विद्यार्थियों को राजीव गांधी स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना के तहत विदेश में निःशुल्क अध्ययन के लिए भेजा रहा है।

 श्री गहलोत ने कहा कि जालोर में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने जा रहा है जिसका पूरा वित्तीय भार राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। कानून बनाकर सामाजिक सुरक्षा दे केन्द्र सरकार श्री गहलोत ने कहा कि पूर्ववर्ती केन्द्र सरकार द्वारा कानून बनाकर शिक्षा, सूचना, रोजगार एवं खाद्य सुरक्षा के अधिकार आमजन को दिए गए। वर्तमान केन्द्र सरकार को भी कानून बनाकर देश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित 1 करोड़ से अधिक लोगों को न्यूनतम 1 हजार रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। इसमें प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि का भी प्रावधान किया गया है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में राजस्थान अग्रणी है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं शुरू की गई हैं। इस क्रम में अब राज्य सरकार 1.35 करोड़ महिलाओं को 3 साल की इंटरनेट सुविधा के साथ मोबाइल फोन निःशुल्क देने जा रही है। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को मोबाइल फोन दिए जाएंगे। महिला स्वास्थ्य प्रबंधन की दिशा में 600 करोड़ के बजट से संचालित उड़ान योजना के तहत महिलाओं-किशोरियों को प्रतिमाह 12 सैनेटरी नैपकिन निःशुल्क दिए जा रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन कर लाभार्थियां से संवाद किया। लाभार्थियों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया।

 समारोह में मुख्यमंत्री सलाहकार श्री संयम लोढा ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है। जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री पुखराज पाराशर, पूर्व विधायक डॉ. समरजीत सिंह, श्री रतन देवासी, श्री रामलाल मेघवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।


JALORE NEWS

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें

 wa.me/918239224440 or wa.Me/917357580155
 

Via Jalore News
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
رسائل أقدم
رسائل أحدث

قد تُعجبك هذه المشاركات

إرسال تعليق

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर - JALORE NEWS

Shravan Kumar- مايو 14, 2025 0
राजस्व संबंधी मामलों का त्वरित रूप से करें निस्तारण- जिला कलक्टर - JALORE NEWS
Review-meeting-of-revenue-related-matters-concluded राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक संपन्न - Review meeting of revenue related matters concluded जालौर ( 1…

Most Popular

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

مايو 07, 2025
अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

مايو 07, 2025
Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

مايو 07, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

مارس 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

مارس 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

يونيو 02, 2023

Popular Post

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

बढाया भीनमाल का गौरव, किया समाज में नाम, क्षेष्ठ बालोत एवं आर्यन्त बालोत ने मारी बाजी - BHINMAL NEWS

مايو 07, 2025
अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

अनिल लोढ़ा बने जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के महानगर संयोजक - BHINMAL NEWS

مايو 07, 2025
Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

Operation Sindoor: मॉक ड्रिल पर थी PAK की नजर, तभी भारत ने कर दिया ऑपरेशन सिंदूर; जानिए इस बारे में सब कुछ

مايو 07, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS181
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...