भाजपा मंडल जसवंतपूरा का धरना विरोध प्रदर्शन - JALORE NEWS
![]() |
BJP-Mandal-Jaswantpu-a's sit-in-protest |
भाजपा मंडल जसवंतपूरा का धरना विरोध प्रदर्शन - JALORE NEWS
जालौर ( 12 मार्च 2021 ) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली की उपस्थिती में जसवंतपूरा भाजपा मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह कलापुरा एवं जसवंतपुरा प्रधान विमला मेघवाल के नेतृत्व में भाजपा मण्डल जसवंतपूरा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान की किसान व आम जन की विरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक देवल ने धरना प्रदर्शन के दौरान सम्बोधित करते हुए कहा कि गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार कर्ज माफी, बिजली बिल माफी/ दाम कम करने के झूठे खोखले वादे करके सत्ता पर तो आसीन हो गयी,
लेकिन सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही कर्ज माफी के नाम पर किसानों और आम जनता को मूर्ख बनाने का काम किया,
कुल कर्ज का 2% भी माफ नही किया,और बिजली बिल माफ करने की बजाय कई गुना दाम बढ़ा दिए, और जनता का शोशल करने में लगी है,और राजस्थान सरकार आम जनता को पीसने का काम कर रही है,वही जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने धरना स्थल पर सम्बोधित करते हुए राजस्थान सरकार पर जोरदार हमले बोले,
जिलाध्यक्ष बोरली ने बताया कि इस अंधी, गूंगी बहरी सरकार को अब सत्ता पर बैठे रहने का नैतिक अधिकार नही रह गया है,
आम जन त्रस्त है,
सरकार जनता को लूटने का काम कर रही है, -- The government is working to rob the public
न कही बजट दे पा रही है, न युवाओं को रोजगार दे पा रही है,
किसानो के साथ छलावा करने वाली कांग्रेस सरकार अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, और प्रशासनिक कार्यो में गैर जरूरी हस्तक्षेप करके सभी को परेशान करने का काम कर रही है
धरने के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक नारायणसिंह देवल व जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के अलावा जसवंतपूरा मंडल अध्यक्ष दौलतसिंह कलापुरा, प्रधान श्रीमती विमला मेघवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भेरुदान चारण,
पंचायत समिति सदस्य मुपाराम जी पुरोहित, पृथ्वीराजसिंह राव मणधर आईटी जिला संयोजक नपसाराज ओबातरी, मण्डल महामंत्री भगवानसिंह चेकला, विक्रमसिंह उचमत, परखराम मेघवाल पावटी,उत्तमसिंह गजापुरा, रामसिंह गोलाणा, नारायणसिंह जीतपुरा, पेपसिंह चौहान चांदूर, ईश्वर सेन, रामसिंह धरूपडा,धनाराम देवासी पावटी, पुष्पेंद्रसिंह जाविया सहित कई समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
एक टिप्पणी भेजें