जालोर विधायक गर्ग के विधानसभा सचेतक बनकर प्रथम बार जालौर पधारने पर स्वागत अभिनंदन किया गया- JALORE NEWS
![]() |
Jalore-MLA-Garg-welcomed-on-his-arrival-in-Jalore-for-the-first-time-by-becoming-an-assembly-whip |
जालोर विधायक गर्ग के विधानसभा सचेतक बनकर प्रथम बार जालौर पधारने पर स्वागत अभिनंदन किया गया- JALORE NEWS
जालौर ( 14 मार्च 2021 ) जालौर शहर के भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा नगर मंडल जालौर द्वारा नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी व नगर परिषद सभापति गोविंद टाक के नेतृत्व में जालौर के लोक लाडले विधायक जोगेश्वर गर्ग के विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के सचेतक बनने पर स्वागत अभिनंदन किया गया। विधायक गर्ग ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद प्रकट किया साथ ही प्रदेश नेतृत्व का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक गर्ग ने स्वागत के द्वारा सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को कहा कि संगठन की प्रत्येक कार्यकर्ता पर नजर है हमें संगठन के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए क्योंकि संगठन राष्ट्र हित के लिए जीना सिखाता है। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी ने स्वागत कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने किया।नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भभूत राम सोलंकी नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश सोलंकी नगर परिषद सभापति गोविंद टाक नगर परिषद उपसभापति अंबालाल व्यास वरिष्ठ भाजपाई दीपसिंह धनाणी पूर्व नगर अध्यक्ष ओटाराम सोलंकी छगन रामावत आईटी जिला संयोजक अमन देवेन्द्र मेहता नगर उपाध्यक्ष मंजू भूतड़ा मेथी देवी अशोक गुर्जर रवि सोलंकी नगर महामंत्री व पार्षद दिनेश महावर नगर मंत्री सूरजपाल गहलोत पार्षद दिनेश बारोट राजेंद्र टॉक महेश भट्ट हीराराम देवासी भागीरथ गर्ग महेंद्र मुणोत गोविंद राणा गजेंद्र सिंह सिसोदिया मुकेश राजपुरोहित परमवीरसिंह जोगेश सैन सहित कई कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि पदाधिकारी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें