भाजयुमो जालौर द्वारा भीनमाल एवं रानीवाडा़ विधानसभा का रक्तदान शिविर आयोजित हुआ - JALORE NEWS
![]() |
A-total-of-56-units-of-blood-were-donated-on-the-second-day |
रक्तदान करना पुण्य का कार्य है - जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव - Donating blood is an act of virtue - District President Shravan Singh Rao
भीनमाल ( 21 September 2021 ) प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित हो रहे सेवा ही समर्पण अभियान के तहत प्रदेश द्वारा निर्देशित रक्तदान शिविर कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली के निर्देशानुसार एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा जालौर जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया के नेतृत्व में भीनमाल एवं रानीवाड़ा विधानसभा का संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन रावणा राजपूत समाज भवन तलबी रोड़ भीनमाल में आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर में भीनमाल एवं रानीवाड़ा के भाजयुमो मंडल अध्यक्षों, कार्यक्रम संयोजको एवं सहसंयोजक, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रक्तदान के प्रति जागृत कर सेवा कार्य किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने कहा की रक्तदान करना एक पुण्य का कार्य है और कार्यकर्ताओं की इस पुण्य कार्य में सहभागिता देखकर मन अभिभूत हुआ। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आयोजित सेवा ही समर्पण अभियान के तहत पूरे जिले में भाजपा द्वारा विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें कार्यकर्ताओं की निष्ठा एवं सेवा भाव को देखकर गर्व महसूस होता है।
भीनमाल विधायक पुराराम चौधरी ने कहा कि - आज के समय में युवाओं द्वारा पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना भविष्य के उज्जवल भारत का संकेत है। युवाओं का इस प्रकार शानदार कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्तों को सेवा कार्यो हेतु प्रोत्साहित करना संगठन लिए बहुत लाभदायक है
भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि रानीवाड़ा एवं भीनमाल विधानसभा के भाजयुमो मंडल अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप रक्तदान शिविर का आयोजन कर सेवा ही समर्पण के प्रति अभियान को सार्थक रूप दिया है।
रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं ने कुल 56 यूनिट रक्तदान किया।
इस दौरान प्रदेश पेनलिस्ट सावलाराम देवासी, भीनमाल प्रधान किरण भारतीय, जिला प्रभारी दिपेन्द्रसिंह देवड़ा जिला महामंत्री प्रकाश जांगु, नगर अध्यक्ष महेन्द्र सोलंकी, रानीवाड़ा मंडल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाबी,बड़गाँव मंडल अध्यक्ष बाबूलाल पुरोहित ,ओबीसी मोर्चा महामंत्री प्रकाश सेन, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष अशोकसिंह जेतावत, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली, सर्जनसिंह गुंदाऊ,भाजयुमो उपाध्यक्ष पेपसिंह ,जिला मंत्री लक्ष्मणसिंह देवड़ा , विकास सोलंकी, राजूराम जानी,लक्ष्मणसिंह जावीया ,श्रवण पुरोहित वणधर ,रानीवाड़ा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजयराज चोधरी ,साँकड अध्यक्ष नारायण सिंह ,करड़ा अध्यक्ष ललित पुरोहित,बड़गाँव अध्यक्ष गणपत कोली ,जसवन्तपुरा अध्यक्ष महेन्द्रसिंह राव, भीनमाल अध्यक्ष वालाराम घाँची,रामसीन अध्यक्ष गजराजसिंह, नरसाणा अध्यक्ष रमेश विश्नोई, जुजाणी अध्यक्ष खुमानसिंह राठौड़ पुनासा भीनमाल नगर महामंत्री प्रवीण दवे,कुलदिप यागी, जिला परिषद सदस्य प्रवीण माली, विक्रम बंजारा, सुरेश वोरा सहित कार्यकर्ताओ एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें