खोज
24 C
hi
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
  • News
  • Fashion
    • All
    • LifeStyle
    • Sosial Media
    • Woman
    • Health & Fitness
  • Gagdet
    • Video
  • Lifestyle
  • Video
  • Featured
    • Home - Homepage
    • Home - Post Single
    • Home - Post Label
    • Home - Post Search
    • Home - Post Archive
    • Home - Eror 404
    • RTL LanguageNew
    • ChangelogNew
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today
खोज
मुख्यपृष्ठ INTERNATIONAL NEWS इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू, यहां जानें कहां क्या-क्या हुआ बंद - JALORE NEWS
INTERNATIONAL NEWS

इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू, यहां जानें कहां क्या-क्या हुआ बंद - JALORE NEWS

देश एक बार फिर से लॉकडाडन की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ता जा रहा है राज्य नए-नए प्रतिबंध फिर से लागू कर रहे हैं। रात्रिकालीन कर्
Shravan Kumar
Shravan Kumar
24 दिस॰, 2021 0 0
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp

Lockdown Possible in
Lockdown-Possible-in

 इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू, यहां जानें कहां क्या-क्या हुआ बंद - JALORE NEWS

दिल्ली ( 24 दिसम्बर 2021 ) देश एक बार फिर से लॉकडाडन की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे ओमिक्रॉन का संक्रमण बढ़ता जा रहा है राज्य नए-नए प्रतिबंध फिर से लागू कर रहे हैं। रात्रिकालीन कर्फ्यू जैसी पाबंदियां कई राज्यों में लागू कर दी गई हैं, इसके अलावा भी कई प्रतिबंध निर्धारित किए गए हैंं... 

क्या देश में फिर से लॉकडाउन जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है?

 क्या अस्पतालों से फिर से वैसी ही तस्वीरें सामने आएंगी, जिन्हें कोई देखना नहीं चाहता। खैर, यह सब तो आने वाले दिनों और हमारी व आपकी सजगता पर निर्भर करता है, लेकिन गंभीर बात यह है कि देश एक बार फिर से पाबंदियों के दौर से गुजर रहा है। ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक के बाद अब यूपी में भी कई प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।  

नाइट कर्फ्यू, सार्वजनिक आयोजनों पर रोक, त्योहारों पर पाबंदियां और होटल-रेस्टोरेंट में कई तरह के प्रतिबंध का दौर फिर से लौट आया है। सबसे पहले मध्य प्रदेश ने नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया तो उसके बाद उत्तर प्रदेश में भी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। शनिवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक यह कर्फ्यू लागू रहेगा। यही स्थिति मध्य प्रदेश में भी है। आंकड़ों को देखा जाए तो अब तक 17 राज्यों में ओमिक्रॉन वैरिएंट फैल चुका है।

मध्य प्रदेश 

मध्य प्रदेश में कोरोना केस में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। राज्य के सभी शहरों में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा वैक्सीन के दोनों डोज नहीं लगवाने वाले 18 साल से ऊपर के लोगों को सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थिएटर, जिम, कोचिंग क्लासेस, स्वीमिंग पूल, क्लब, स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों को दोनों डोज अनिवार्य कर दिए गए हैं। उन्हें ड्यूटी पर भी आना होगा। इसके साथ ही महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती में भी श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 

उत्तर प्रदेश 

उत्तर प्रदेश में भी 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक किसी को नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके साथ ही शादियों में भी 200 से ज्यादा लोगों के शामिल होने पर रोक लगा दी गई है। 

दिल्ली 

दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते क्रिसमस व नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। रेस्टोरेंट व होटलों में ज्यादा भीड़ इकट्ठी होने पर भी मनाही है। इसके साथ ही कई प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं। वहीं शादियों में 200 लोगों की अनुमति होगी। 

कर्नाटक 

कर्नाटक में होटलों व पब में नए साल व क्रिसमस को देखते हुए प्रतिबंध लागू किए गए हैं। होटलों, रेस्टोरेंट व पब में 50 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर पाबंदी लागू की गई है। इसके अलावा नए साल पर भी डीजे या विशेष पार्टी की अनुमति नहीं है। 

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में राज्य सरकार आज नए दिशा निर्देश जारी कर सकती है। इससे पहले पूरे राज्य में धारा 144 लागू की गई है। केवल पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही दुकानों या सार्वजनिक परिवहन में प्रवेश करने की अनुमति है। कमर्शियल परिसर के मालिकों को 200 से अधिक लोगों की सभा के लिए अपने वार्ड अधिकारियों से अनुमति की आवश्यकता होगी।

गुजरात

गुजरात में भी रात्रि  कर्फ्यू को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। जिम और रेस्तरां 75 प्रतिशत क्षमता पर काम कर सकते हैं, जबकि सिनेमा हॉल में 100 प्रतिशत क्षमता की अनुमति है।

17 राज्यों में फैल चुका है संक्रमण 

कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन और ज्यादा भयानक होकर सामने आया है। बदले स्वरूप से विशेषज्ञ तक सहम गए हैं और इस नए वैरिएंट को डेल्टा से भी पांच गुना ज्यादा संक्रामक बता रहे हैं। देखते ही देखते यह संक्रमण दुनिया के कई देशों तक पहुंच गया है। इधर, भारत में भी यह अब तक 17 राज्यों में फैल चुका है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 360 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है। गुरुवार को तो संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा हुआ और एक साथ 84 मरीज सामने आए।

कहां कितने मरीज 

  1. राज्य     मरीज 
  2. महाराष्ट्र    88
  3. दिल्ली 67
  4. तेलंगाना    38
  5. तमिलनाडु      34
  6. कर्नाटक          31
  7. गुजरात 30
  8. केरल        27
  9. राजस्थान  22
  10. हरियाणा              04
  11. ओडिशा                      04
  12. जम्मू व कश्मीर      03
  13. पं. बंगाल          03
  14. आंध्र प्रदेश  04
  15. उत्तर प्रदेश            02
  16. चंडीगढ़              01          
  17. लद्दाख 01
  18. उत्तराखंड    01

JALORE NEWS

Via INTERNATIONAL NEWS
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
पुराने पोस्ट
नई पोस्ट

आपको ये पोस्ट पसंद आ सकती हैं

एक टिप्पणी भेजें

- Advertisment -
- Advertisment -

Featured Post

सिलावटान प्रीमियर लीग सीजन 4 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज - JALORE NEWS

Shravan Kumar- जून 06, 2025 0
सिलावटान प्रीमियर लीग सीजन 4 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज - JALORE NEWS
Silawatan-Premier-League-Season-4-night-cricket-competition-started सिलावटान प्रीमियर लीग सीजन 4 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज - JALORE NEWS  पत…

Most Popular

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जून 03, 2025
साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

जून 04, 2025

Editor Post

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

रामसीन-भीनमाल-रानीवाड़ा स्टेट हाईवे का कार्य जून माह से होगा प्रारंभ सार्वजनिक निर्माण मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

कारागारों में मोबाइल बरामद के सभी प्रकरणों में एफआईआर दर्ज-कारागार मंत्री - JALORE NEWS

मार्च 11, 2022
Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

Ms Monika Sain IPS JALORE मोनिका सेन होगी जालौर की नई जिला पुलिस अधीक्षक जीवनी के बारे में वही एसपी किरण कंग सिद्धू का तबादला भेजा दिल्ली

जून 02, 2023

Popular Post

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जालौर में प्रेमी संग पत्नी ने मिलकर की पति की हत्या, आत्महत्या का रचा था झूठा नाटक — एक हफ्ते बाद खुद कबूला गुनाह

जून 03, 2025
ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

ACB Action: जोधपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई, डिस्कॉम हेल्पर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जून 03, 2025
साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

साधु संतो को सुरक्षा प्रदान की जायेगी : कटारिया - BHINMAL NEWS

जून 04, 2025

Populart Categoris

  • BOLLYWOOD23
  • ENTERTAINMENT43
  • INDIA11
  • INTERNATIONAL2
  • JALORE340
  • RAJASTHAN91
  • SPORTS182
  • WORLD136
Jalore News | जालोर न्यूज़ | जालोर समाचार | Jalore News Today

About Us

Jalore News is a leading online news website that provides timely and accurate news coverage from the Jalore district of Rajasthan, India. The website covers a wide range of topics including politics, business, entertainment, sports, and local events.

Contact us: contact@jalorenews.com

Follow Us

All rights reserved © Jalore News 2023
  • About
  • Contact
  • Advertisement
  • Privacy
  • Disclaimer
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...