जीरा व रायड़ा की फसल को भारी नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा व बीमा दिलाने को लेकर धारण दिया जाएगा - JALORE NEWS
Farmers-will-be-given-a-hold-for-getting-compensation-and-insurance |
जीरा व रायड़ा की फसल को भारी नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा व बीमा दिलाने को लेकर धारण दिया जाएगा - JALORE NEWS
जालोर ( 20 फरवरी 2022 ) जीरा व रायड़ा की फसल को भारी नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा व बीमा दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में सांचोर उपखंड कार्यलय के आगे विशाल धरना 22.02.2022 को दिया जाएगा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा सांचोर में किसानो के समस्यों के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली एवम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जायेगा ।
जिला मीडिया प्रभारी भावेश सोनी ने बताया कि किसानों का शोषण करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ क्षेत्र में हुई खराब रबी फसल जीरे एवम अन्य खराब हुई फसलों का आपातकालीन मुआवजा एवम खराब हुई फसलों का शीघ्रता पूर्व सर्वे करवा कर बीमा क्लेम एवम उचित मुआवजा हेतु मांग ज्ञापन दिया जाएगा ।
राज्यसरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए वादाख़िलाफी , किसानों के बढ़ाये गए विधुत बिल माफ करने हेतु, एवम किसानों के हितों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर ज्ञापन दिया जाएगा ।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित, सांचौर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख बनेसिंह गोहिल भाजपा नेता दानाराम चौधरी, सांचौर प्रधान कैलाश पुरोहित, चितलवाना पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद भादू भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीराम चौधरी मिलाप चंद मेहता हरचंद पुरोहित पालड़ी किसान नेता भगवानाराम माली चुनीलाल पुरोहित खेजड़ीयाली किसान मोर्चा जिला महामंत्री दुर्गाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह झाब, जिला मंत्री प्रवीण माली , युवा मोर्चा जिला महामंत्री ललित राजपुरोहित,
किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहब्बतसिंह गुंदाऊ , पहाड़सिंह राव बोरली, किसान मोर्चा जिला मंत्री दिनेशसिंह राजपुरोहित कृष्ण कुमार देवासी किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल सांचोर नगर मंडल अध्यक्ष पुरेंद्र व्यास, सांचोर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवलराम देवासी, सत्यपुर मंडल अध्यक्ष अर्जुनसिंह सरवाना, चितलवाना मंडल अध्यक्ष माधाराम पुरोहित, झाब मंडल अध्यक्ष रामगोपाल बुडिया, अरणाय मंडल अध्यक्ष जैसाराम भील, केसूरी मंडल अध्यक्ष देवेंद्रसिंह जानवी, डूंगरी मंडल अध्यक्ष डूंगराराम जाट, सभी मंडलों के सांचौर विधानसभा के सभी मंडल पदाधिकारी एवं किसान मोर्चा पदाधिकारी युवा मोर्चा पदाधिकारी ओबीसी मोर्चा पदाधिकारी,एस सी मोर्चा पदाधिकारी एस टी मोर्चा पदाधिकारी अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी के जिला परिषद सदस्य , पंचायत समिति सदस्य , सरपंच, वार्ड पंच , पार्षद समस्त विधानसभा सांचोर के किसान, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।
अतः सभी किसान भाई समय पर जली हुई फसल (सेंपल) लेकर पधारे ।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबर
राजस्थान की ताजा खबर
जालोर की तहसील से जुडी खबर
काईम खबर के साथ
today जालोर न्यूज़ आज तक
job की ताजा खबर अन्य खबर के साथ
देश - विदेश की खबर
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
एक टिप्पणी भेजें