विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण - JALORE NEWS
विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण - JALORE NEWS
जालोर ( 17 फरवरी 2022 ) निकटवर्ती धानसा गांव के सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के दल ने संस्था प्रधान विक्रम सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सिरे मंदिर जालोर, जालोर महोत्सव, कैलाश धाम बिशनगढ़, जहाज मंदिर मांडवला आदि स्थानों पर शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने सर्वप्रथम राजस्थान में नाथ संप्रदाय के सबसे बड़े पीठ सिरेमन्दिर जाकर दर्शन किए। उसके बाद जालौर महोत्सव मेले में जाकर मेले का आनंद उठाया।साथ ही जालौर से संबंधित विभिन्न जानकारियां हासिल की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने जालौर महोत्सव में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए मटकी दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा नौ के भीमसिंह राठौड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही बोरी दौड़ प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में विद्यालय की कक्षा दस की छात्रा निरमाकुमारी प्रजापत ने प्रथम स्थान और कक्षा आठ की छात्रा ओसियाकुमारी देवासी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बोरी दौड़ में छात्र वर्ग में भीमसिंह राठौड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने कैलाशधाम बिशनगढ़ तथा जहाज मंदिर मांडवला का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण का पूरा आनंद उठाया। शैक्षणिक भ्रमण दल में विद्यालय के स्टाफ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
JALORE NEWS
नया अदाजा में
सिरोही जालोर की ताजा खबरराजस्थान की ताजा खबरजालोर की तहसील से जुडी खबरकाईम खबर के साथtoday जालोर न्यूज़ आज तकjob की ताजा खबर अन्य खबर के साथदेश विदेशी की खबर
एक टिप्पणी भेजें